Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsअपराधआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालविशेष कवरस्टोरी

टिहरी में पुनर्वास भूखण्ड आवंटन में अनियमितता पर एफआईआर दर्ज।

टिहरी में पुनर्वास भूखण्ड आवंटन में अनियमितता पर एफआईआर दर्ज”

माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के निर्देशानुसार प्रदेश में पारदर्शी प्रक्रिया अपनाने के क्रम में निरंतर कार्य किया जा रहा है, इसी क्रम में जनपद टिहरी गढ़वाल में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के निर्देशन में पुनर्वास में आबंटन प्रक्रिया को पारदर्शी करने के दौरान एक प्रकरण सामने आया, जिसमें ग्राम प्रधान सिंराई एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य सिंराई खदरी खड़कमाफ, विकासखण्ड डोईवाला, जनपद देहरादून द्वारा पुनर्वास स्थल निर्मल (ब्लॉक ए०, बी०) एवं आमबाग में भूखण्डों के कथित रूप से गलत तरीके से भूखंड आवंटन किये जाने के सम्बन्ध में पुनर्वास निदेशालय में एक शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया था।

उक्त शिकायत के क्रम में जिलाधिकारी/पुनर्वास निदेशक नितिका खण्डेलवाल द्वारा प्रकरण की जांच हेतु अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार की अध्यक्षता में एक जांच समिति का गठन किया गया। समिति द्वारा जांचोपरान्त प्रस्तुत संस्तुति के आधार पर सुरेश सिंह, नरेश सिंह, खेम सिंह (पुत्रगण महाबीर सिंह), निवासी ग्राम भल्डियाना, तथा सुशीला देवी (पत्नी तेग सिंह), निवासी ग्राम पुन्साडा, जनपद टिहरी गढ़वाल एवं अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में दिनांक 31.01.2026 को कोतवाली नई टिहरी में प्रथम सूचना रिपोर्ट (F.I.R.) पंजीकृत करायी गयी है।

पुनर्वास विभाग टिहरी द्वारा प्रकरण की गम्भीरता को दृष्टिगत रखते हुए जांचोपरान्त पुलिस विभाग को आवश्यक कार्यवाही हेतु सूचित किया गया है। विभाग द्वारा जांच प्रक्रिया में पूर्ण सहयोग प्रदान किया है।

जिलाधिकारी टिहरी ने अवगत कराया कि पुनर्वास विभाग दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित किये जाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में इस प्रकार की अनियमितताओं पर प्रभावी रोक लगाये जाने हेतु आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं।

 

Related posts

International Space Station: चेन्नई से ही बिना दूरबीन के अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन आप देख सकते है यहाँ जानिए कैसे

khabar1239

एम्स,ऋषिकेश में अंतराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के उपलक्ष्य में विभिन्न यौगिक गतिविधियां शुरू।

khabargangakinareki

“Uttarakhand Cabinet ने 8-9 December के इन्वेस्टर्स समिट के बारे में निर्णय लेने का निर्णय किया।”

khabargangakinareki

Leave a Comment