Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडनैनीताल

ब्रेकिंगः-गुरु अर्जुन देव शहीदी दिवस पर सरोवर नगरी में निकाला गया नगर कीर्तन।

स्थान। नैनीताल
गुरु अर्जुन देव शहीदी दिवस पर सरोवर नगरी में निकाला गया नगर कीर्तन।

रिपोर्ट । ललित जोशी।

सरोवर नगरी नैनीताल में गुरु सिंह सभा के तत्वावधान में सिक्खों के पाँचवें गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस के अवसर पर नैनीताल में भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। इस मौके पर गुरु ग्रन्थ साहिब की झांकी सजाई गई थी।

गुरूदारे को भी आकर्षक रुप से सजाया गया था।
नगर कीर्तन मल्लीताल गुरूदारे से शुरू हो कर माल रोड होता हुआ तल्लीताल जाकर पुनः गुरूदारे पहुंचा। जहां जगह जगह नगर कीर्तन के लोगों के लिए ठंडा पेयजल उपलब्ध किया जा रहा था।
नगर कीर्तन के दौरान सिक्ख समुदाय द्वारा रास्ते को पूरी तरह साफ किया जा रहा था। पँच प्यारे आगे चल रहे थे। उनके ऊपर पुष्पों की वर्षा की जा रही थी।

इस मौके पर गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह आनन्द, महासचिव अमर प्रीत सिंह, समेत कई लोग मौजूद रहे। इस दौरान शांति व सुरक्षा व्यवस्था के पुलिस मुस्तेद थी।

Related posts

वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद सिंह बेलवाल के सुपुत्र आकाश का चयन हुआ बी,डी,ओ के पद पर।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-धामी कैबिनेट के अहम फैसले।

khabargangakinareki

सरोवर नगरी नैनीताल में विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को निष्पक्ष, शातिंपूर्ण एंव सुचारू संचालन के तहत जिला अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल व संयुक्त मजिस्ट्रेट/रिटर्निंग ऑफिसर प्रतीक जैन ने किया मतदान केन्द्र का स्थलीय निरीक्षण।

khabargangakinareki

Leave a Comment