Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारनैनीताल

ब्रेकिंगः-तेज हवाओं के साथ साथ हुई ओला वृष्टि जन जीवन अस्त व्यस्त।

तेज हवाओं के साथ साथ हुई ओला वृष्टि जन जीवन अस्त व्यस्त।

रिपोर्ट । ललित जोशी।

सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास अचानक मौसम के करवट बदल जाने से तेज हवाओं के साथ जमकर ओला वृष्टि हुई।

जिसके चलते तापमान में भारी गिरावट आ गई। जिसके कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया।
यहाँ बता दे रोज की तरह मौसम साफ नजर आ रहा था लगभग 2 बजे के आसपास आसमान में घने बादलों के साथ साथ जोरदार बारिश के साथ साथ ओला वृष्टि होने लग गई।जबकि पर्यटक नोकाबिहार का लुफ्त उठा रहे थे। आनन फानन में नाव चालकों ने नाव को साइड लगया।

ओला वृष्टि के चलते सरोवर नगरी में अफरा तफरी का मोहाल नजर आने लग गया।

स्कूल के बच्चे भी स्कूल में कैद हो गये। मूसलाधार बारिश व ओला वृष्टि के चलते नालियों का गंदा पानी सड़को में बह रहा है।
ओला वृष्टि के पड़ने से ठंड में भी इजाफा हो गया।

जिससे पर्यटकों व स्थानीय लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा लिया। अलबत्ता कई लोगों के घरों में पानी घुस गया।

कही से कोई अप्रिय घटना का समाचार नही मिला है।

Related posts

टिहरी झील में शुरू हुआ महिला कयाकिंग प्रशिक्षण” “उत्तराखंड की महिलाओं को मिलेगा रिवर गाइड बनने का प्रशिक्षण अवसर।

khabargangakinareki

मतदान दिवस 24 एवं 28 जुलाई को मतदान हेतु सार्वजनिक अवकाश।‘‘

khabargangakinareki

डीएम टिहरी ने बच्चों का मनोबल बढ़ाने हेतु रा.प्रा.वि. रगड़ गांव में बांटी खेल एवं लेखन सामग्री।

khabargangakinareki

Leave a Comment