Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदेहरादूनविशेष कवरस्वास्थ्य

अल्मोड़ा बस दुर्घटना के 8 घायलों का एम्स ऋषिकेश में इलाज जारी; 3 घायलों की स्थिति अभी भी बनी हुई है गंभीर।

हेल्थ बुलेटन;ऐम्स ऋषिकेश:-

अल्मोड़ा बस दुर्घटना के 8 घायलों का एम्स ऋषिकेश में इलाज जारी है।
इनमें से 3 घायलों की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। राज्य के शहरी विकास मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मंगलवार को एम्स पंहुचकर घायलों का हालचाल जाना।

अल्मोड़ा में हुई बस दुर्घटना के 6 घायलों को सोमवार को अलग-अलग समय पर हेली एम्बुलेंस के माध्यम से एम्स पहंुचाया गया था।
जबकि एक अन्य घायल 25 वर्षीय अशोक को भी सड़क मार्ग से देर रात्रि एम्स भेजा गया।

घायलों के स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए संस्थान के जन संपर्क अधिकारी संदीप कुमार सिंह ने बताया कि 4 वर्षीय बच्ची शिवानी की पसलियों में चोट लगने के कारण उसे अभी कुछ दिन तक डाॅक्टरों की निगरानी में ही एम्स में ही रखा जायेगा।

वहीं उन्होंने बताया कि घायलों का इलाज कर रहे चिकित्सकों के अनुसार अन्य घायलों में 35 वर्षीय राहुल और 15 वर्षीय तुषार सहित 25 वर्षीय आकाश की हालत ज्यादा गंभीर है। राहुल के लीवर और किडनी में चोट है।

तुषार के सिर में गहरी चोट के साथ ही दांया हाथ फै्रक्चर है।
दोनों घायल इन्टीब्यूटेड हैं और दोनों को आईसीयू में रखा गया है। जबकि आकाश की पसलियों में गहरी चोट लगी है और रीढ़ की हड्डी भी फै्रक्चर है।

इसके अलावा एक अन्य घायल 27 वर्षीय दीपक के सिर में चोट लगने की वजह से वह भी अभी गंभीर स्थिति में हैं।

अन्य घायलों में 19 वर्षीय अक्षिता और 30 वर्षीय अशोक खतरे से बाहर हैं और उनका इलाज जारी है।

पीआरओ श्री सिंह ने बताया कि मंगलवार को अपरान्ह समय एम्स की हेली एम्बुलेंस के माध्यम से हल्द्वानी अस्पताल से रेफर किए गए दुर्घटना के एक अन्य घायल 45 वर्षीय भरत सिंह को आवश्यक उपचार हेतु एम्स लाया गया है। जिसे एम्स की ट्राॅमा इमरजेन्सी में भर्ती किया गया है।

Related posts

जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने सौंग बाँध प्रभावितों की समस्याएँ सुनीं” “भू-अर्जन, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन पर हुई विस्तृत सुनवाई” “जनहित में उपयोगी कदम उठाए जाने का आश्वासन ।

khabargangakinareki

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिले को मिला एनक्यूएएस सर्टिफिकेशन” “देवप्रयाग ब्लॉक के आयुष्मान आरोग्य मंदिर देवका ने स्वास्थ्य सेवाओं में प्राप्त किए 89.47% अंक।

khabargangakinareki

डेंगू की रोकथाम के लिए प्रशासन अलर्ट मोड, ये गाइडलाइन की जारी,पढ़ें…

cradmin

Leave a Comment