Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsअपराधआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानी

सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, यातायात नियम उल्लंघन पर कड़ी कार्यवाही।

“चंबा–साबली क्षेत्र में सघन प्रवर्तन अभियान, 15 चालान एवं 1 वाहन सीज”

“जिलाधिकारी टिहरी के निर्देश पर रात में कार्रवाई, शराब पीकर वाहन चला रहा चालक पुलिस के सुपुर्द”

“सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, यातायात नियम उल्लंघन पर कड़ी कार्यवाही”

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के निर्देशानुसार जनपद टिहरी गढ़वाल के चंबा–साबली क्षेत्र में बीती रात्रि सघन प्रवर्तन कार्यवाही संचालित की गई। यह अभियान सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया गया।
प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत कुल 15 चालान किए गए तथा 01 वाहन को सीज किया गया।

जांच के दौरान एक निजी वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया। संबंधित चालक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे चंबा पुलिस के सुपुर्द किया गया तथा वाहन को बंद कर सीज कर दिया गया।
जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सड़क सुरक्षा से समझौता किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।

इस अभियान के दौरान एआरटीओ सत्येंद्र राज, निरीक्षक अनंतराम रावत, रोहन, मोनिका (प्रवर्तन), विपिन, होमगार्ड सुशील उपस्थित रहे।

 

Related posts

उच्च शिक्षा संस्थानों में उद्यमिता और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए Bageshwar में ‘Devbhoomi उद्यमिता योजना’ के लिए Dr. Vivek Kumar को नोडल अधिकारी

khabargangakinareki

बड़ी खबर:- टिहरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 19 पेटी के साथ अभियुक्त गिरफ्त में।

khabargangakinareki

नैनीताल को मिली बड़ी सौगात! मुख्यमंत्री धामी ने किया 112 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास।

khabargangakinareki

Leave a Comment