Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवरस्टोरी

जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार‘ के अन्तर्गत नगर पंचायत कीर्तिनगर एवं लम्बगांव में कार्यक्रम सम्पन्न।

‘जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार‘ के अन्तर्गत नगर पंचायत कीर्तिनगर एवं लम्बगांव में कार्यक्रम सम्पन्न‘‘

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन एवं जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के मार्गदर्शन में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के अन्तर्गत आज शुक्रवार को नगर पंचायत कीर्तिनगर एवं नगर पंचायत लम्बगांव में शिविर आयोजित कर लोगों की जनसमस्याओं एवं शिकायतों का निस्तारण किया गया।

नगर पंचायत कीर्तिनगर के पंचायत भवन जाखणी, वार्ड नंबर–03 में मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल की अध्यक्षता में शिविर का आयोजित हुआ। शिविर में कुल 09 शिकायतें दर्ज की गई, सीडीओ टिहरी ने शिकायतों को जनसमर्पण पोर्टल पर अपलोड कर समयबद्ध निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

02 प्रमाण पत्र बनाए गये, 15 लोगो को सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया जिसमें 02 महिलाओं को महालक्ष्मी किट वितरित की गई। शिविर में कुल 90 के करीब लोगों ने प्रतिभाग किया।

वहीं दूसरा शिविर प्रतापनगर की नगर पंचायत लम्बगांव के नगर पंचायत कार्यालय के समीप प्रांगण में अपर–जिलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

शिविर में विभिन्न विभागीय स्टालों पर लोगों ने प्रतिभाग किया तथा कुल 44 शिकायतें प्राप्त हुईं।

उक्त दोनों शिविरो में विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर शहरी विकास, कृषि, वन, पेयजल, समाज कल्याण, सैनिक कल्याण, महिला सशक्तिकरण, खाद्य एवं आपूर्ति, स्वास्थ्य विभाग, ऊर्जा, सहकारिता, लोक निर्माण, शिक्षा, आपदा प्रबंधन आदि विभाग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर नोडल अधिकारी/अधिशासी अधिकारी कीर्तिनगर राजेंद्र सजवान, लम्बगांव मानवेंद्र रावत, सहित वार्ड सदस्य, विभिन्न विभागीय कार्मिक एवं जनता उपस्थित रही।

 

Related posts

ब्रेकिंग:-चिन्यालीसौड़ ब्लॉक के सभी राजकीय विद्यालयों में निशुल्क टैबलेट वितरण*

khabargangakinareki

Harbans Kapoor Death: भाजपा की सबसे जिताऊ सीट पर अब कौन संभालेगा विरासत, नए चेहरे को लेकर शुरू हुई चर्चा

cradmin

ब्रेकिंग:-जोखिम न्यूनीकरण एवं क्षमता विकास विषयक कार्यशाला का आयोजन मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के वर्चुवल गरिमामय उपस्थिति में।

khabargangakinareki

Leave a Comment