Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकविशेष कवर

सोमवार को जनता मिलन कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ आयोजित । 24 शिकायत/अनुरोध पत्र हुए प्राप्त हुए।

उप जिलाधिकारी अपूर्वा सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को जनता मिलन कार्यक्रम कलेक्टेªट सभागार में आयोजित हुआ। इस अवसर पर 24 शिकायत/अनुरोध पत्र प्राप्त हुये जिनको आवश्यक निर्देश/कार्यवाही हेतु सम्बन्धित विभागों को प्रेषित किये गये।

प्रापत शिकायत/अनुरोध पत्रों में ग्राम पंचायत देवल नैनबाग के मुन्ना सिंह पंवार द्वारा आपदा से क्षतिग्रस्त बद्रीगाड-बडेथी-वनचौरा मोटमार्ग के कलबर्ट (नारदाने) को ठीक कराये जाने की मांग पर आपद प्रबन्घन अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये गये।

ग्राम भट्टगांव, विकासखण्ड भिलंगना के निवासी कलीराम रतूड़ी द्वारा पुरानी टिहरी शहरी में किरायेदारी की हैसियत से पुनर्वास सुविधा दिये जाने की मांग पर सम्बन्धित विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

ग्राम चौंपा पिपलखोली विकासखण्ड नरेन्द्रनगर के जगदीश प्रसाद कोठियाल द्वारा ग्राम सभा चौंपा के अन्तर्गत पिपलखोली तोक में लघु सिंचाई द्वारा निर्मित गूल दैविय आपदा से क्षतिग्रस्त होने तथा पुनः निर्माण की मांग पर लघु सिंचाई विभाग विभाग व आपदा प्रबन्धन को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
ई-ब्लाक नई टिहरी निवासी पीसी पैन्यूली द्वारा ई-ब्लाक में सीवर लाईन में रिसाव होने की शिकायत पर सम्बन्धित विभाग को आवष्यक कार्यवाही के निर्देश दिये गये।
ग्राम नवागर के राजेन्द्र लाल द्वारा अवगत कराया कि बीएसएनएल टावर निर्माण कार्य का ठेकेदार द्वारा पूर्ण भुगतान नही किया है जिस पर बीएसएनएल विभाग को सम्बन्धित प्रकरण पर उचित कार्यवाही हेतु पत्र प्रेषित किया गया।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी/कार्यालयाध्यक्ष उपस्थित रहे।

Related posts

आस्था:-करवा चौथ की सरोवर नगरी में भी देखी गई धूम।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-सल्ट में ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सतत विकास लक्ष्य एवं 9 थीम हेतु दिया गया प्रशिक्षण।

khabargangakinareki

BJP विधायक Dilip Rawat का परिवहन विभाग के अफसर के साथ हुआ झड़प, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल।

khabargangakinareki

Leave a Comment