Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालविशेष कवरस्टोरी

30वां होली महोत्सव फागोत्सव का हुआ शुभारंभ। होली पर्व ऐसा पर्व है जो दुश्मनों को भी गले लगा लेता है। सरिता आर्या।

स्थान। नैनीताल।
30वां होली महोत्सव फागोत्सव का हुआ शुभारंभ।
होली पर्व ऐसा पर्व है जो दुश्मनों को भी गले लगा लेता है। सरिता आर्या।

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास इन दिनों होली की धूम मची हुई है। वैसे तो पोष माह के रविवार से होली गायन शुरू हो जाता है। जहाँ बैठकी होली होती है जो राग, विहागो में आधारित होती है। इसमें तमाम रागों को गाया जाता है जिसमें आजकल छोटे छोटे बच्चों को नवीन वेगाना गुरुजी तालीम दे रहे हैं। सभी बच्चे बड़ी ही शोक से होली गायन कर रहे हैं साथ ही सीख भी रहे हैं। यहाँ श्री राम सेवक सभा के तत्वावधान 30वां होली महोत्सव फागोत्सव आज से शुरू हो गया है ।
जिसमें महिलाओं व स्कूलों के छात्र छात्राओं द्वारा होली जलूस निकाला गया जो तल्लीताल से होता हुआ मालरोड बाज़ार होता हुआ श्री राम सेवक सभा मैदान पर पहुँचा।

इस दौरान महिलाओं ने व छात्र छात्राओं ने होली गीत व स्वांग आदि बन कर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर डाला।

नैनीताल व उसके आसपास इन दिनों तमाम क्षेत्रों में होली की धूम देखी जा रही है। अलग अलग टोलियों द्वारा होली गायन व हँसी मजाक का दौर जारी है।

यहां लेक सिटी वेलफेयर एसोसिएशन महिलाओं द्वारा भी होली का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कहने का तात्पर्य है सरोवर नगरी इन दिनों होली के रंग में दिखाई दे रही है।

जलूस का शुभारंभ विधायक नैनीताल सरिता आर्या, व नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल ने किया।

वहीं उन्होंने कहा होली पर्व एक ऐसा पर्व है जो दुश्मन को भी गले लगा लेता है आपसी भाई चारे का पर्व है होली।

इस अवसर पर राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव जगदीश बवाड़ी, मुकेश जोशी, आंनद बिष्ट, गिरीश भट्ट, डॉक्टर ललित तिवारी, विमल चौधरी, समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Related posts

38वें राष्ट्रीय खेलों की टॉर्च/मशाल यात्रा, शुभंकर जनपद टिहरी गढ़वाल में दिनांक 14 जनवरी, 2025 को विकासखण्ड भिलंगना, टिहरी गढ़वाल से प्रवेश कर रही है।

khabargangakinareki

सचिव राजस्व परिषद ने एग्रीस्टैक कार्यों की समीक्षा की* *एग्रीस्टैक योजना के अंतर्गत किसान जल्द बनवाएं यूनिक फार्मर आईडी : जिलाधिकारी टिहरी।

khabargangakinareki

Uttarakhand के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने पुस्तक उपहार देने की परंपरा की शुरुआत की, लोगों से कार्यक्रमों में फूलों के बजाय किताबें चुनने

khabargangakinareki

Leave a Comment