Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में तृतीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का भव्य शुभारंभ” “तीसरे वार्षिक क्रीड़ा समारोह में छात्रों ने दिखाई शानदार खेल प्रतिभा।

“राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में तृतीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का भव्य शुभारंभ”

“तीसरे वार्षिक क्रीड़ा समारोह में छात्रों ने दिखाई शानदार खेल प्रतिभा”

“अनुशासन और स्वस्थ खेल परंपरा के साथ शुरू हुआ वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव”

राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में प्राचार्य प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में कीड़ा प्रभारी डॉ संगीता जोशी बिज्लवाण द्वारा महाविद्यालय के तीसरे वार्षिक कीड़ा समारोह का शुभारंभ किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शीशपाल सिंह सजवान एवं जिला पंचायत सदस्य द्वारा क्रीड़ा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को शपथ ग्रहण करवायी गयी व छात्रों को क्रीड़ा की स्वस्थ परंपरा के साथ अनुशासन में रहकर कीड़ा प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया गया।

प्रथम दिवस पर क्रीड़ा प्रभारी द्वारा बैडमिंटन, 200 मीटर की दौड़ व प्रक्षेप में गोला,चक्का, भाला प्रतियोगिता सम्पन्न करायी गयी। बैडमिंटन प्रतियोगिता के निर्णायक की भूमिका डाॅ सीमा पांडे ने निभायी जिसमें छात्र संवर्ग में प्रथम स्थान पर निशांत ,द्वितीय स्थान पर विपिन ,तृतीय स्थान पर अभिषेक रहे। 200 मीटर की दौड़ के निर्णायक की भूमिका डॉ शन्नोवर ने निभायी। जिसमें में छात्रा संवर्ग में कोमल प्रथम स्थान, मीनाक्षी द्वितीय स्थान ,प्रीति तृतीय स्थान पर रहीं।वहीं छात्र संवर्ग में प्रथम स्थान पर अनुज, द्वितीय स्थान पर आयुष ,तृतीय स्थान पर निशांत रहे। गोला फेक, चक्का फेंक व भाला फेंक प्रतियोगिता के निर्णायक की भूमिका डॉ ईरा सिंह ने निभायी।

इन प्रतियोगिताओ में गोला फेंक प्रतियोगिता में छात्र संवर्ग में प्रथम स्थान पर उर्मिला ,द्वितीय स्थान पर मीनाक्षी ,तृतीय स्थान पर निधि रही। वही छात्र संवर्ग में प्रथम स्थान पर हिमांशु, द्वितीय स्थान पर निशांत , तृतीय स्थान पर आर्यन पर रहे। चक्का फेंक प्रतियोगिता में छात्रा संवर्ग में प्रथम स्थान पर मीनाक्षी, द्वितीय स्थान पर निधि , तृतीय स्थान पर उर्मिला रही। इसी क्रम में छात्र संवर्ग में प्रथम स्थान पर निशांत, द्वितीय स्थान पर अनुज ,तृतीय स्थान पर सिद्धांत रहे। भाला फेंक प्रतियोगिता में छात्रा संवर्ग से प्रथम स्थान पर रंजना, द्वितीय स्थान पर मेघा, तृतीय स्थान पर कोमल रही । वहीं इसी क्रम में छात्र संवर्ग से प्रथम स्थान पर सिद्धांत द्वितीय स्थान पर हिमांशु ,तृतीय स्थान पर क्रीस रहे।

क्रीड़ा प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में राजकीय इंटर कॉलेज जाजल के कीड़ा प्रभारी भूपेंद्र सिंह सैनी एवं हरेंद्र रावत का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर सभी अध्यापकगण, कर्मचारी व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

 

Related posts

Uttarakhand board exam कार्यक्रम में देरी के कारण 2.50 लाख से अधिक छात्रों में अनिश्चितता है; सीखने की योजनाएँ बाधित हुईं।

khabargangakinareki

Nainital : High Court ने Supreme Court द्वारा जारी की गई मार्गदर्शिकाओं पर स्वो मोटू सुनवाई ली

khabargangakinareki

Supreme Court ने लावारिस शवों का सात दिन के भीतर अंतिम संस्कार करने का निर्देश दिया

khabargangakinareki

Leave a Comment