Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकविशेष कवरस्टोरी

सड़क सुरक्षा माह–2026 के समापन पर चालकों हेतु स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित।

“सड़क सुरक्षा माह–2026 के समापन पर चालकों हेतु स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित”

सड़क सुरक्षा माह–2026 के समापन अवसर पर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के निर्देशन में चम्बा टैक्सी यूनियन परिसर में परिवहन विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में चालकों एवं परिचालकों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया।

इस शिविर में चालकों का बीपी, नेत्र परीक्षण, शुगर सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांचें की गईं।

इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ लगभग 70 से अधिक चालकों एवं परिचालकों द्वारा उठाया गया।

इस अवसर पर एआरटीओ सत्येंद्र राज ने बताया कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वाहन चालक का शारीरिक रूप से स्वस्थ एवं दक्ष होना अत्यंत आवश्यक है।

वहीं उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों से चालकों में जागरूकता बढ़ती है तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम में भी सहायता मिलती है।

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से डॉ. तनीषा, नर्सिंग ऑफिसर विनय, डॉ. दिनेश (ऑप्टोमेट्रिस्ट) तथा परिवहन विभाग से शैलेंद्र बिष्ट, नरेंद्र मिया, नवीन और विपिन उपस्थित रहे।

 

Related posts

ब्रेकिंग:-मुख्यमंत्री बागवानी योजना के तहत काश्तकारों को पौधे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। धीराज गर्ब्याल।

khabargangakinareki

जहां डीएसबी परिसर में दीक्षांत समारोह चल रहा था वहीं बाहर से छात्र नेता विरोध कर लगा रहे थे गो बैक के नारे।

khabargangakinareki

दुःखद खबर:- आकाशीय बिजली से दो गायो की गौशाला में जलकर मौत।

khabargangakinareki

Leave a Comment