Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

ब्रेकिंग:-यहां एक दिवसीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी।

जनपद नैनीताल के एक दिवसीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी।

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल से दूर एक दिवसीय जनपद नैनीताल के हल्द्वानी में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिनांक 07 फरवरी भम्रण पर आ रहे है।
इस आशय की जानकारी देते हुए प्रमुख निजी सचिव मोहन चन्द जोशी ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रातः10ः30 बजे जीटीसी हैलीपैड देहरादून से प्रस्थान करें , प्रातः 11:30 गौलापार स्टेडियम हेलीपैड हल्द्वानी पहुॅचेगे। तत्पश्चात प्रातः 11:45 बजे गौला बाईपास निकट आंवला चौकी हल्द्वानी में सीवरेज ट्रीटमेंट /लीगेसी वेस्ट प्लांट का लोकार्पण करेंगे ।

इसके उपरांत काठगोदाम सर्किट हाउस में दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक भाजपा पदाधिकारी/ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से भेंटवार्ता करेंगे।

इसके उपरांत दोपहर 2:00 बजे से सर्किट हाउस काठगोदाम में जनपद के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक एवं विचार विमर्श करेंगे ।

कार्यक्रम के बाद दोपहर 3: 40 बजे गौलापार स्टेडियम से हैलीपैड हल्द्वानी से अस्थाई हेलीपैड लोहरिया हैड खटीमा उधमसिंह नगर को प्रस्थान करेंगे।

Related posts

ब्रेकिंग:-गाँव में आवागमन के लिए पुल न होने से नदी पर अस्थाई लकड़ी की पुलिया बनाकर आवागमन करने को मजबूर है ग्रामीण।

khabargangakinareki

प्रचलित श्री केदारनाथ यात्रा के दृष्टिगत अवैध शराब की तस्करी, परिवहन, विक्रय करने वालों के विरुद्ध जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस की धर-पकड़ निरन्तर जारी,

khabargangakinareki

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सोमवार को जिला सभागार नई टिहरी में जनता मिलन कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याओं को सुना।

khabargangakinareki

Leave a Comment