Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsअल्मोड़ाआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालविशेष कवरस्टोरी

दुःखद खबर:- आकाशीय बिजली से दो गायो की गौशाला में जलकर मौत।

आकाशीय बिजली के गिरने से दो जानवरों की मौत।

रिपोर्ट। ललित जोशी

नैनीताल । सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास निरंतर मूसलाधार बारिश व बिजली की गर्जना के चलते नैनीताल सरोवर नगरी से लगभग 20 कलोमीटर दूर मंगोली गांव में आकाशीय बिजली के कहर से दो गाय की मौत हो गई जबकि गौशाला जलकर खाक हो गई।
वहीं मूसलाधार बारिश के कारण कई ग्रामीण मार्ग बाधित हो गये साथ ही कई स्थानों पर पहाड़ो से पत्थर लुढ़कने के भी समाचार मिल रहे हैं।
नैनीताल से कालाढूंगी मार्ग में मंगोली स्टेशन के समीप तल्ला मंगोली गांव में थान सिंह का निवास है।
थान सिंह गाय पालते हैं जिसके कारण उनके पास एक गौशाला भी बनी है।
तीन दिनों से लगातार हो रही बरसात के बीच बादलों की गड़गड़ाहट और आकाशीय बिजली की चमक भी देखने को मिल रही है।
थान सिंह के गौशाला में तड़के सवेरे आकाशीय बिजली गिरने से सबकुछ जलकर राख हो गया। वहां मौजूद, दो गाय भी इस हादसे में शिकार हो गई और उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
आकाशीय बिजली का प्रहार इतना भयावह था कि गौशाला की धज्जियां उड़ा गई। गौशाला के भीतर बैठी गाय जस के तस जलकर भस्म हो गई।

Related posts

ब्लॉक प्रमुख चम्बा शिवानी बिष्ट की अध्यक्षता में तथा जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की उपस्थिति में क्षेत्र पंचायत चम्बा की बैठक हुई सम्पन्न।

khabargangakinareki

सीएम पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में हेल्थकेयर, फार्मा, एनर्जी सेक्टर से जुड़े विभिन्न उद्योग समूहों के साथ ₹10150 करोड़ से अधिक के एमओयू।

khabargangakinareki

ब्रेकिंगः-सेनानियों के तप, बलिदान, त्याग, देशप्रेम को कभी भुलाया नहीं जा सकता। दीपक रावत

khabargangakinareki

Leave a Comment