Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारआध्यात्मिकउत्तराखंडखेलदिन की कहानीदुनियाभर की खबरदेश विदेश की खबरदेहरादूनराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

ब्रेकिंग:-मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में देहरादून में स्थित दून लाइब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर की सामान्य निकाय की द्वितीय बैठक।

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में देहरादून में स्थित दून लाइब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर की सामान्य निकाय की द्वितीय बैठक संपन्न हुई।

बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि वर्तमान की आवश्यकता के अनुरूप मॉडर्न दून लाईब्रेरी में ई-लाईब्रेरी का मैकेनिज्म विकसित किया जाए।

उन्होंने इसे आईआईटी के पुस्तकालय तंत्र को अपनाए जाने हेतु आईआईटी रुड़की आदि से एमओयू किए जाने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

उन्होंने कहा कि देश के आईआईटी संस्थान रैंकिंग को लगातार सुधारने के लिए स्वयं को लगातार अपडेट करते रहते हैं।

इनसे जुड़ने के बाद दून पुस्तकालय और शोध केंद्र भी स्वतः अद्यतन रहेंगे।

वही उन्होंने नेशनल डिजिटल लाईब्रेरी को भी शामिल किए जाने की बात कही और कहा कि यह सुविधा निशुल्क उपलब्ध है। इसका लाभ लिया जाना चाहिए।

इस अवसर पर दून लाईब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर से पूर्व मुख्य सचिव श्री एन.एस. नपलच्याल, श्री सुभाष कुमार एवं श्री एन. रविशंकर, अपर मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन एवं सचिव श्री रविनाथ रमन सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को परेड ग्राउंड देहरादून में दशहरा मोहत्सव कार्यक्रम में किया प्रतिभाग । मुख्यमंत्री ने हजारों की संख्या में मौजूद लोगों का अभिनंदन करते हुए दी दशहरे की शुभकामनाएं।

khabargangakinareki

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नई टिहरी के छात्र संघ का 39 दिन तक चला आंदोलन हुआ समाप्त।

khabargangakinareki

Dehradun में Haj Yatra आवेदकों के लिए विशेष पासपोर्ट काउंटर होंगे, ऑनलाइन आवेदन 20 December तक स्वीकार किए जाएंगे

khabargangakinareki

Leave a Comment