Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदुनियाभर की खबरराजनीतिकविशेष कवर

भिलंगना ब्लॉक के रा०उ०मा० विद्यालय पिनस्वाड* में एक दिवसीय आपदा संबंधी/त्वरित राहत-बचाव कार्य एवं जगरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA), द्वारा दिया गया प्रशिक्षण।

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में जनपद टिहरी के विभिन्न विद्यालयों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की श्रृंखला में  दिनांक 09 नवम्बर 2023 को *भिलंगना ब्लॉक के रा०उ०मा० विद्यालय पिनस्वाड* में एक दिवसीय आपदा संबंधी/त्वरित राहत-बचाव कार्य एवं जगरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA), टिहरी गढ़वाल द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

इस अवसर पर छात्राओं/ विद्यालय कर्मियों सहित लगभग 85 व्यक्ति उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान आपदा प्रबंधन एवं अन्य महत्वपूर्ण जन-जागरूकता संबंधी जानकारियां दी गई, जैसे-आपदा, आपदा के प्रकार भूकम्प, भूस्खलन, त्वरित बाढ़, वनाग्नि सहित आपदा पूर्व-दौरान-पश्चात की जानकारी दी गयी।

खोज बचाव उपकरणों की जानकारी, आपातकालीन स्ट्रेचर बनाना, प्राथमिक उपचार/CPR की जानकारी के साथ राज्य व जनपद आपातकालीन केंद्र के टोलफ्री नम्बरों की जानकारी और विद्यालय परिसर के सुरक्षित स्थान एवं निकासी मार्गो की भी जानकारी दी गई।
प्रभारी प्रधानाचार्य श्री विकास रोशन द्वारा भी सभी छात्र छात्राओ और उपस्थित कार्मिकों को संबोधित किया गया।

 

Related posts

Uttarakhand Investor Summit 2023: ‘विश्व पर्यावासिक निवेशक सम्मेलन’ में रुपए 3 लाख करोड़ के निवेश समझौतों पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री द्वारा घोषित।”

khabargangakinareki

उप जिलाधिकारी घनसाली की अध्यक्षता में तहसील घनसाली सभागार में किया गया बैठक का आयोजन  ।

khabargangakinareki

तहसील दिवस में पेयजल एवं सड़क समस्याएं प्रमुख, 58 शिकायतों पर हुआ सुनवाई।

khabargangakinareki

Leave a Comment