Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडखेलटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदुनियाभर की खबरराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

भिलंगना ब्लॉक के रा०उ०मा० विद्यालय कोठियाडा* में एक दिवसीय आपदा संबंधी/त्वरित राहत-बचाव कार्य एवं जगरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA), टिहरी गढ़वाल द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

जिलाधिकारी , टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में जनपद टिहरी के विभिन्न विद्यालयों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की श्रृंखला में  दिनांक 10 नवम्बर 2023 को *भिलंगना ब्लॉक के रा०उ०मा० विद्यालय कोठियाडा* में एक दिवसीय आपदा संबंधी/त्वरित राहत-बचाव कार्य एवं जगरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA), टिहरी गढ़वाल द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

इस अवसर पर छात्राओं/ विद्यालय कर्मियों सहित लगभग 112 व्यक्ति उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान आपदा प्रबंधन एवं अन्य महत्वपूर्ण जन-जागरूकता संबंधी जानकारियां दी गई, जैसे-आपदा, आपदा के प्रकार भूकम्प, भूस्खलन, त्वरित बाढ़, वनाग्नि सहित आपदा पूर्व-दौरान-पश्चात की जानकारी दी गयी।

खोज बचाव उपकरणों की जानकारी, आपातकालीन स्ट्रेचर बनाना, प्राथमिक उपचार/CPR की जानकारी के साथ राज्य व जनपद आपातकालीन केंद्र के टोल फ्री नम्बरों की जानकारी और विद्यालय परिसर के सुरक्षित स्थान एवं निकासी मार्गो की भी जानकारी दी गई।
प्रभारी प्रधानाचार्य श्री हर्ष वर्धन भट्ट द्वारा भी सभी छात्र छात्राओ और उपस्थित कार्मिकों को संबोधित किया गया।

-जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल।

Related posts

जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने सौंग बाँध प्रभावितों की समस्याएँ सुनीं” “भू-अर्जन, पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन पर हुई विस्तृत सुनवाई” “जनहित में उपयोगी कदम उठाए जाने का आश्वासन ।

khabargangakinareki

ED ने Ayush प्रवेश घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग का मामला शुरू किया, Uttar Pradesh में Ayurveda निदेशक SN Singh सहित 16 गिरफ्तार।”

khabargangakinareki

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने विद्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र, पुस्तकालय एवं खेल सुविधाओं का किया निरीक्षण।

Leave a Comment