Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडखेलटिहरी गढ़वालदिन की कहानीदुनियाभर की खबरदेहरादूनराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

ब्रेकिंग:-आजादी के 76 वर्ष बाद भी सड़क से वंचित है सिलोडा और धंगड़ गाँव ।

*आजादी के 76 वर्ष बाद भी सड़क से वंचित है सिलोडा, ओर धंगड़ गाँव राकेश राणा*

जहां देश और दुनिया चांद पर पहुंच गए समाज 21वीं सदी का दम भर रहा है।

वहीं दूसरी तरफ प्रताप नगर विकासखंड के सुदूर वरती गांव सिलोडा, चाका, धंगड़ गांव ,बेजाभागी, किमखेत के लोग आज भी सड़क देखने के लिए मोहताज है।

ग्रामीणों की तकलीफ वहां ज्यादा बढ़ जाती है जब गांव में किसी महिला के प्रसव के दौरान उसे चिकित्सालय पहुंचना पड़ता है साथ ही सुख और दुख की घटना में ड़डी और कंडी का सहारा लेकर सड़क मार्ग तक 12-12 किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है।

जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा के द्वारा जिलाधिकारी टिहरी मयूर दीक्षित को दिए गए ज्ञापन में खम्बाखाल सिलोडा मोटर मार्ग, के किलोमीटर 4 की वन भूमि की स्वीकृति देने के साथ चाका सिलोडॉ मोटर मार्ग निर्माण और ओनाल गांव से राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज तोली सेंण मुखेम के रुके हुए कार्य को तत्काल प्रारंभ करने के साथ-साथ उस मार्ग को धनगढ़ गांव तक जोड़ने व रेका से आगे बेजाभागी, किमखेत के लिए एवं पूर्व में मुख्यमंत्री जी की घोषणानुसार सदड गाँव से रेका को जड़ने के लिए सड़क स्वीकृत करने एवं कंडियाल गांव से माँ दिन्याली देवी सिद्ध पीठ निर्माणाधीन मोटर मार्ग को की सीर्घ पूरा करने की मांग की है।

जिलाधिकारी द्वारा त्रिपक्षीय वार्ता में प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग बोराड़ी के अधिशासी अभियंता योगेश कुमार को इन सभी मार्गो के संबंध में तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

Related posts

आठ दिवसीय श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेला 03 अक्टूबर, 2024 से होगा शुरू।‘‘ ‘‘मेले में 03 अक्टूबर, 2024 की रात्रि उत्तराखण्ड की मशहूर लोक गायिकायें उप्रेती बहनों एवं जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण एण्ड पार्टी के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम।‘‘

khabargangakinareki

कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दरबार में विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने कुल 29 से अधिक शिकायतें और समस्याएं समक्ष रखीं।

यहाँ जनपद के पेट्रोल पंप पर घटतौली एवं आवश्यक जन सुविधाओं हवा ,पानी, शौचालय आदि की अनुपलब्धता के संबंध में मिल रही शिकायतों के क्रम में जिला पूर्ति अधिकारी के नेतृत्व में मुख्यालय की टीम ने जनपद के पांच पेट्रोल पंप में की जांच।

khabargangakinareki

Leave a Comment