Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsअल्मोड़ाआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालराष्ट्रीयविशेष कवर

आगनबाड़ी कार्यक्रतियो के तत्वावधान में पोषण माह कार्यक्रम किया गया आयोजित।

आगनबाड़ी कार्यक्रतियो के तत्वावधान में पोषण माह कार्यक्रम किया गया आयोजित।

रिपोर्ट। ललित जोशी /हर्षित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तल्लीताल नैनीताल में बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती डॉक्टर रेणु मत्तोलिया की अध्यक्षता में पोषण माह का कार्यक्रम किया गया ।
जिसमें मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती सरिता आर्या द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।
कार्यक्रम में पोषण माह की थीम एनीमिया के तहत चिराग संस्था एसबीआई टीम सेंट्रल हिमालयन रूरल ग्रुप के द्वारा विद्यालय की 92 बालिकाओं और 10 गर्भवती महिलाओं का हीमोग्लोबिन जांच किया गया ।
जिसमें एक बालिका और एक गर्भवती एनिमिक पाई गई चिराग संस्था की कोऑर्डिनेटर प्रतीक्षा भोंसले द्वारा एनीमिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
चिराग संस्था से डॉक्टर आलोक सिंह पुष्कर खाती व रोहित सिंह टीम में थे।
कार्यक्रम में शहरी विकास नगर निगम से आए चंदन भंडारी द्वारा आजीविका हेतु समूह बनाए जाने व शौचालय निर्माण सेल्फ हेल्प ग्रुप के बारे में बताया गया ।
वन स्टॉप सेंटर की नोडल श्रीमती नीलम नाथ व कोऑर्डिनेटर डॉक्टर ममता बगड़वाल द्वारा वन स्टॉप सेंटर के बारे में बताया गया तथा किशोरी बालिकाओं को 181 और 1 0 9 8 की जानकारी दी गई कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा विभाग द्वारा संपूर्ण आहार के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई एवं पोषण के पांच सूत्रों की जानकारी भी दी ।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत अधिवक्ता अमनजोत सिंह चड्ढा द्वारा बालिकाओं को किशोर न्याय बोर्ड व लीगल awareness जानकारी मिशन शक्ति के अंतर्गत दी गई।
कार्यक्रम में 10 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई 6 धात्री बच्चों का अन्नप्राशन किया गया व दो बालिकाओं का जन्म उत्सव किया गया ।
इसके बाद पोषण के अंतर्गत व्यंजन प्रतियोगिता की गई व्यंजन प्रतियोगिता में तरह-तरह की व्यंजन जैसे भट्ट की चूडकानी,पोहा दलिया , सोयाबीन के छोले, मडूए, सूजी,बेसन के चिले,पोहा , दलिया, आदि आंगनबाड़ी वर्कर द्वारा प्रतिभा किया गया कार्यक्रम का संचालन कविता रिमझाल सुपरवाइजर भीमताल द्वारा किया गया कार्यक्रम में सुपरवाइजर कमला रैकवाल वह दोनों क्षेत्र के नैनीताल व खुरपताल की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतिभा किया गया।

Related posts

Uttarakhand राज्य कर्मचारियों को लंबित 4% DA बढ़ोतरी मिलेगी, CM Dhami ने आश्वासन दिया।

khabargangakinareki

डीएम टिहरी एवं विधायक प्रतापनगर की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ तहसील दिवस।” “प्रतापनगर तहसील दिवस में दर्ज हुई 70 शिकायतें।

khabargangakinareki

बौराड़ी के बाल संरक्षण गृह और दत्तक ग्रहण केंद्र की व्यवस्थाओं का एडीएम ने किया निरीक्षण ।

khabargangakinareki

Leave a Comment