Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

महाशिवरात्रि पर्व पर भोलेनाथ के जयकारों व भजनों से सरोवर नगरी हुई गुंजायमान।

स्थान। नैनीताल।

महाशिवरात्रि पर्व पर भोलेनाथ के जयकारों व भजनों से सरोवर नगरी हुई गुंजायमान।

रिपोर्ट। ललित जोशी /हर्षित जोशी

नैनीताल।। सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास महा शिवरात्रि पर्व अवसर पर सुबह से ही मंदिरों शिवालयों में भोलेनाथ भक्तों की भीड़ तमाम जगह देखने को मिल रही है ।

यहाँ तमाम स्थानों में भोलेनाथ का गंगाजल , दूध, आदि से स्नान हो रहा है।

वही श्रद्धालुओं द्वारा भजन कीर्तन यज्ञ आदि भी किया जा रहा है। सरोवर नगरी भगवान भोलेनाथ की जयकारों से गुंजायमान हो रहा है। सुबह से ही नैना देवी मंदिर, गुफा महादेव, स्नोव्यू देव मंदिर, गंगनाथ मंदिर जो जंगल में स्थित है वहाँ भंडारे तक का आयोजन शिव भक्तों द्वारा किया जा रहा है।

इसके अलावा महाराज कैची धाम, हनुमान गढ़, माल रोड आदि स्थानों पर भी जय भोलेशंकर गुंजायमान है।
मौसम की बात करें तो सुबह से आसमान में घने बादल छाए हुए थे और जरूरत से ज्यादा ठंड हो रही थी।

बिजली भी आंख मिचौली कर रही थी। दोपहर के बाद मौसम सामान्य हो गया और अच्छी खासी धूप छायी रही।

Related posts

ब्रेकिंगः-विधायक के क्षेत्र आगमन पर किया रोड शो, ढोल नगाड़ों तथा फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत।

khabargangakinareki

सड़क सुरक्षा माह के तहत नैनीताल पुलिस का यातायात जागरूकता अभियान कूड़ा वाहन के माध्यम से आमजनमानस को ध्वनियंत्र से किया जा रहा है जागरूक।

khabargangakinareki

एम्स ऋषिकेश में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ उत्तराखंड यूरोलॉजिकल सोसाइटी का तीसरा वार्षिक सम्मेलन देश-दुनिया से जुटे विशेषज्ञों ने उपचार की नवीनतम तकनीकों से कराया रूबरू।

Leave a Comment