Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsअल्मोड़ाआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालराजनीतिकविशेष कवर

यहाँ संसदीय कार्य मंत्री प्रेम अग्रवाल द्वारा अपशब्द टिप्पणी करने पर कांग्रेस ने फूका पुतला।

स्थान। नैनीताल।

संसदीय कार्य मंत्री प्रेम अग्रवाल द्वारा अपशब्द टिप्पणी करने पर कांग्रेस ने फूका पुतला।

रिपोर्ट। ललित जोशी/हर्षित जोशी

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कैलाश अधिकारी के नेतृत्व में प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल द्वारा पहाड़ी लोगों के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ पंत पार्क, मल्लीताल में पूतला दहन कर प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर महामंत्री कैलाश अधिकारी ने कहा मंत्री द्वारा जिस प्रकार “पहाड़ी साला” जैसे अपशब्दों से संबोधित किया गया,वह राज्य निर्माण की मूल भावना के खिलाफ है ।
तथा राज्य के लोगों का घोर अपमान है तथा नगर कांग्रेस कमेटी इसकी निंदा करती है।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी सुभाष कुमार,सुरेश चंद्रा,जिला अध्यक्ष एनएसयूआई शार्दुल नेगी,नगर उपाध्यक्ष प्रेम शर्मा,नगर सचिव बंटू आर्य,प्रदेश महासचिव यूथ कांग्रेस संजय कुमार,नगर अध्यक्ष एन एस यू आई आयुष कुमार,पूर्व दायित्वधारी रईस अहमद, नफीस अहमद, नगर महिला कांग्रेस से लता तरुण, सुनीता आर्या, त्रिभुवन फर्त्याल,मो.जुनैद अनमोल थापा, प्रियांशु बिष्ट, संदीप सिंह जलाल आदि उपस्थित रहे।
इस दौरान कांग्रेस कमेटी नैनीताल के अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने बयान जारी कर कहा मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल को राज्य आंदोलन, मुजफ्फरनगर कांड, राज्य निर्माण के शहीदों व आंदोलनकारियों की पीड़ा आदि के इतिहास को समझना चाहिए।
मंत्री द्वारा जिस प्रकार लोकतंत्र के मंदिर विधानसभा में पहाड़ी लोगों को अपमानजनक शब्दों से संबोधित किया,उनके इस कृत्य पर पहाड़ी मुख्यमंत्री ने तुरंत मंत्री को पद से बर्खास्त करना चाहिए।

Related posts

ब्रेकिंग:-भीमताल ढुगशिल की पहाड़ी हर साल धीरे-धीरे भूस्खलन की चपेट में, जल विज्ञान संस्थान एवं भूगर्भीय संस्थान टीम से समाज सेवी बृजवासी ने की इस पहाड़ी का अध्ययन कराने की मांग ।

khabargangakinareki

जल जीवन मिशन की प्रगति पर जिलाधिकारी ने ली समीक्षा बैठक” “हर घर नल-हर घर जल लक्ष्य को समय पर पूरा करने के निर्देश।

khabargangakinareki

चार धाम यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल ने भद्रकाली में परिवहन विभाग की चेकिंग पोस्ट एवं पर्यटक पुलिस सहायता केंद्र का किया स्थलीय निरीक्षण।

khabargangakinareki

Leave a Comment