Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालविशेष कवरस्टोरी

नैनीताल निवासी सिद्धार्थ साह ने अतिरिक्त न्यायाधीश तौर पर ली शपथ।

स्थान। नैनीताल।
नैनीताल निवासी सिद्धार्थ साह ने अतिरिक्त न्यायाधीश तौर पर ली शपथ।

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल उत्तराखंड हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के तौर पर नैनीताल निवासी सिद्धार्थ साह ने शपथ ग्रहण की ।
उन्हें मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी नरेंदर ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई ।

उनके शपथ ग्रहण करने के बाद हाईकोर्ट में जजों की संख्या 10 हो गई है ।
गुरुवार को मुख्य न्यायाधीश कोर्ट में आयोजित शपथ ग्रहण में रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता ने सिद्धार्थ साह को उत्तराखंड हाईकोर्ट का जज नियुक्त करने सम्बन्धी राष्ट्रपति के हस्ताक्षरों से जारी वारंट को पढा।

जिसके बाद मुख्य न्यायाधीश ने उन्हें उत्तराखंड हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई।

इस मौके पर वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज तिवारी, न्यायमूर्ति रविन्द्र मैठाणी, न्यायमूर्ति आलोक वर्मा,न् यायमूर्ति राकेश थपलियाल, न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित, न्यायमूर्ति आशीष नैथानी,न् यायमूर्ति आलोक मेहरा, न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय, महाधिवक्ता एसएन बाबुलकर, मुख्य स्थायी अधिवक्ता सीएस रावत, बार एसोसियशन अध्यक्ष डीसीएस रावत, महासचिव सौरभ अधिकारी, बार काउंसिल के सदस्य डीके शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता अवतार सिंह रावत, एमसी कांडपाल आदि मौजूद रहे।

Related posts

एनयूजे-आई, उत्तराखंड के प्रदेश महासचिव बनने पर बरिष्ठ पत्रकार डॉ.नवीन जोशी को पत्रकारों ने दी बधाई।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से चयनित 226 अभ्यर्थियों को दिए गए नियुक्ति पत्र।

khabargangakinareki

बडकोट में नवनिर्मित महिला हेल्पलाइन कार्यालय का सी0ओ0 बडकोट ने रिबन काटकर किया शुभारम्भ।

khabargangakinareki

Leave a Comment