Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकविशेष कवरस्टोरी

चंबा-टिहरी मोटर मार्ग निकट चंबा थाना पर भूस्खलन क्षेत्र का शुरू हुआ ट्रीटमेंट।

चंबा-टिहरी मोटर मार्ग निकट चंबा थाना पर भूस्खलन क्षेत्र का ट्रीटमेंट हुआ शुरू।

आज मंगलवार को विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने एनएच 707ए चंबा-टिहरी मोटर मार्ग पर भूमि पूजन कर भूस्खलन क्षेत्र के ट्रीटमेंट कार्यों को प्रारम्भ किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि भूस्खलन क्षेत्र में वैज्ञानिक तरीके से सुरक्षात्मक कार्य किए जायेंगे। टीएचडीसी द्वारा योजना की लागत लगभग 01 करोड़ पांच लाख का प्लान बनाकर उपलब्ध कराया गया है।

आवश्यकता पड़ने पर आपदा, खनन न्यास आदि मदों से भी कार्यों को पूर्ण किया जाएगा। टीएचडीसी द्वारा दो माह के अंदर कार्य पूर्ण किए जायेंगे। जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था को आसपास के घरों की सुरक्षा को देखते हुए कार्य करने तथा पुलिस विभाग को इस दौरान यातायात व्यवस्था पर नजर बनाए रखने को कहा गया।

अवगत है कि गत वर्ष 21 अगस्त, 2023 को एनएच 707ए चंबा-टिहरी मोटर मार्ग पर चम्बा थाने के ऊपर टैक्सी स्टैंड पर भारी भूस्खलन में पांच मानव हानि के साथ ही परिसंपत्तियों को भारी नुकसान हुआ था।

जिलाधिकारी ने भारी भूस्खलन के चलते संवेदनशील हुए क्षेत्र के ट्रीटमेंट हेतु टीएचडीसी को डिटेल प्लान बनाकर उपलब्ध कराने को कहा गया। टीएचडीसी द्वारा लगभग 01 करोड़ पांच लाख का प्लान बनाकर उपलब्ध कराकर काम शुरू कर दिया है।

इसमें टीएचडीसी द्वारा भी सहयोग किया जा रहा है।

इस मौके पर अधिशासी निदेशक टीएचडीसी एल.पी. जोशी, एएसपी जे.आर. जोशी, जीएम टीएचडीसी विजय सहगल, एसडीएम टिहरी संदीप कुमार, तहसीलदार सहदाब, विधायक प्रतिनिधि विनोद सुयाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी/जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related posts

मुख्य सचिव, उत्तराखंड शासन द्वारा जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रांतर्गत तपोवन स्थित बजरंग सेतु का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-1 किलाे 56 ग्राम चरस के साथ टिहरी पुलिस ने किया एक तस्कर गिरफ्तार।

khabargangakinareki

Uttarakhand Global Investors Summit 2023 : प्रदेश में होगा डेढ़ लाख करोड़ रुपये का निवेश: CM Dhami

khabargangakinareki

Leave a Comment