Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsनैनीताल

ब्रेकिंग:-राजनीतिक दलों के साथ जिलाधिकारी धीराज ने की बैठक।

राजनीतिक दलों के साथ जिला अधिकारी धीराज ने की बैठक।

स्थान । नैनीताल।

रिपोर्ट ललित जोशी सहयोगी धर्मा चंदेल ।

जनपद नैनीताल के जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 की विभिन्न गतिविधियों को लेकर बैठक आयोजित की गई।

बैठक मे जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को अवगत कराया।
भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देशों के क्रम में आगामी 15 जनवरी तक किसी भी दल को रैली, जुलूस एवं अन्य कार्यक्रम की अनुमति नही दी गई है ।
उन्होंने यह भी  कहा कि उसके बाद जो भी दिशा निर्देश निर्वाचन आयोग से जारी होेगें उससे सभी दलों को अवगत कराया जायेगा।

उन्होने कहा अभी तक एमसीसी (माॅडल कोड आफ काॅन्डक्ट) का उल्लंघन किये जाने पर 5 को नोटिस जारी किये गये हैं

तथा प्रशासन द्वारा सभी प्रकार की प्रचार सामग्री हटा ली गई है।
तथा कई स्थानों पर दीवार लेखन विभिन्न राजनैतिक दलों द्वारा प्रचार हेतु किया गया है ।
जिसके लिए हिदायत दी गई है कि सभी दल इस लेखन को तत्काल हटाने की कार्यवाही करें।

उन्होने बताया कि कोविड 19 के दिशा निर्देशो के तहत सभी दलों को मास्क, सेनेटाजेशन,थर्मल स्कैनिंग के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का परिपालन सुनिश्चित किया जाए।

इसके अतिरिक्त डोर टू डोर प्रचार हेतु 5 व्यक्तियों को ही अनुमति दी जायेगी ।

जनपद में धारा 144 लागू है तथा इसका उल्लंघन करने पर आईपीसी की धारा 188 के अन्तर्गत सम्बन्धित के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही अमल मे लाई जायेगी।

Related posts

ब्रेकिंग:-अगर आप भी बेचते है सिम कार्ड तो जान ले यह बात, अन्यथा लगेगा भारी जुर्माना।

khabargangakinareki

स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो रहे तंबाकू पर नियंत्रण के उद्देश्य से एम्स ऋषिकेश द्वारा विशेष कार्यक्रम संचालित।

khabargangakinareki

तहसील घनसाली एवं बालगंगा के आपदाग्रस्त क्षेत्रों से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक की गई आहूत।

khabargangakinareki

Leave a Comment