Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकविशेष कवरस्टोरी

खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखण्ड के नागरिकों की मदद को प्रदेश सरकार तत्परता के साथ प्रत्येक नागरिक के साथ खड़ी , नोडल अधिकारी नियुक्त किया।

टिहरी गढ़वाल :-
*खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखण्ड के नागरिकों की मदद को प्रदेश सरकार तत्परता के साथ प्रत्येक नागरिक के साथ खड़ी , नोडल अधिकारी नियुक्त किया*

वर्तमान में खाड़ी देशों में वैश्विक परिस्थितियों के मद्देनज़र प्रदेश सरकार ने खाड़ी देशों में प्रवास कर रहे राज्य के नागरिकों की सहायता के लिए महत्वपूर्ण पहल की है। सरकार ने सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, कुवैत, ईरान, इजराइल और ओमान सहित अन्य देशों में निवासरत, कार्यरत उत्तराखण्ड के नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष व्यवस्था की है।

उत्तराखण्ड शासन ने विशेष सचिव, गृह विभाग निवेदिता कुकरेती को नोडल अधिकारी नामित किया है। जो लगातार भारत सरकार के विदेश मंत्रालय, भारत सरकार और संबंधित भारतीय दूतावासों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रभावित नागरिकों को त्वरित सहायता उपलब्ध करने का कार्य कर रहे हैं, साथ ही राज्य के विभिन्न जनपदों और विभागों के बीच भी समन्वय स्थापित करते हुए स्थित पर नजर बनाए हुए त्वरित गति से कार्यवाही कर रही हैं।

प्रदेश सरकार द्वारा पुलिस मुख्यालय, देहरादून के माध्यम से *हेल्पलाइन नंबर 9411112792 और ई-मेल dgc-police-ua@nic.in* जारी कि गयी है। जिसके माध्यमों पर संपर्क कर प्रभावित नागरिक या उनके परिजन सहायता एवं जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

प्रदेश सरकार ने स्पष्ट किया है कि *संपर्क करते समय संबंधित व्यक्ति का नाम, पासपोर्ट नंबर, वर्तमान देश व पता, संपर्क नंबर, ई-मेल सहित अन्य आवश्यक जानकारी सही-सही उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा* ।

यदि विदेश में व्यक्ति से संपर्क नहीं हो पा रहा है, तो वैकल्पिक संपर्क व्यक्ति का विवरण भी देना होगा।

सरकार ने आश्वासन दिया है कि सरकार हर संभव संकट की इस घड़ी में राज्य के नागरिकों को हरसंभव सहायता और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के लिए आम नागरिक के साथ हर समय खड़ी है।

जिला सूचना अधिकारी
टिहरी गढ़वाल।

Related posts

Miss Universe 2021: ऋषिकेश के योगगुरु अमृत थे हरदम साथ, हरनाज ब्रह्मांड के फलक से तोड़ लायी ताज

cradmin

Kerala 12th Result 2024: keralaresults.nic.in पर स्कूल कोड के साथ DHSE देखें अपना रिजल्ट

khabar1239

नगर निगम ऋषिकेश में 17 सितंबर 2024 से 2 अक्टूबर 2024 तक मनाया जाएगा स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा ।

khabargangakinareki

Leave a Comment