Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवरस्टोरी

उत्तराखंड का राष्ट्रीय ग्रेपलिंग में परचम, अनुज गौड़, दीपाली ने जीता स्वर्ण, नवीन रयाल को मिला सम्मान।

उत्तराखंड का राष्ट्रीय ग्रेपलिंग में परचम, अनुज गौड़, दीपाली ने जीता स्वर्ण, नवीन रयाल को मिला सम्मान*

उत्तराखंड/19वीं राष्ट्रीय सीनियर ग्रेपलिंग चैंपियनशिप का आयोजन 29 से 31 मई तक असम के गुवाहाटी स्थित भूगेश्वरी फुकानानी इंडोर स्टेडियम में भव्य रूप से संपन्न हुआ। देशभर से आए खिलाड़ियों, कोचों एवं तकनीकी अधिकारियों ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भाग लिया।

उत्तराखंड ग्रेपलिंग संघ की ओर से प्रतिभाग करते हुए सार्थक सेमवाल और गंगा मेहरा ने सफलतापूर्वक रेफरी कोर्स पूर्ण किया, जबकि अनुज गौड़ ने कोच कोर्स को सफलतापूर्वक संपन्न कर अपनी तकनीकी दक्षता का परिचय दिया। इसके साथ ही अनुज गौड़ ने वेटरन्स वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक , दीपाली गोल्ड मेडल, चांदनी ,प्रीती सिल्वर मेडल, अपने नाम किया और उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया। बताते चलें नवीन रयाल को दोनों मैट का डायरेक्टर और रेफरी काउंसिल का सचिव बनाया गया था जिससे प्रतियोगिता सफलता पूर्वक संपन्न हुई। प्रतियोगिता उपरांत नवीन रयाल को सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता में उत्तराखंड के खिलाड़ियों और अधिकारियों की उपलब्धियों पर खेल जगत में हर्ष का माहौल है। यह सफलता राज्य में ग्रेपलिंग खेल के बढ़ते स्तर और खिलाड़ियों की मेहनत का प्रमाण मानी जा रही है।

उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड ग्रेपलिंग संघ के महासचिव नवीन रयाल के नेतृत्व में राज्य में ग्रेपलिंग खेल का निरंतर विस्तार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में न केवल खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और अवसर मिल रहे हैं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड के खिलाड़ी लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं।

संघ के अध्यक्ष अखिलेश मित्तल, कोषाध्यक्ष सागर गर्ग  जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत, जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी, समाज सेवी धीरेंद्र रयाल, डॉ राजेंद्र नेगी ने सभी प्रतिभागियों और पदक विजेताओं को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन की अपेक्षा व्यक्त की है।

Related posts

जब सौभाग्य का होता है उदय तभी भागवत कथा मिलती है सुनने को।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-जोखिम न्यूनीकरण एवं क्षमता विकास विषयक कार्यशाला का आयोजन मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के वर्चुवल गरिमामय उपस्थिति में।

khabargangakinareki

मधुमेह रोग विशेषज्ञ प्रो. रविकांत ने मधुमेह की बीमारी से ग्रसित लोगों के खानपान को लेकर दिए महत्वपूर्ण सुझाव।

khabargangakinareki

Leave a Comment