Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवरस्टोरी

फार्मर रजिस्ट्री अभियान में तेजी लाएं, अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी।

फार्मर रजिस्ट्री अभियान में तेजी लाएं, अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी।

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को अभियान में तेजी लाने तथा अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने निर्देशित किया कि जनपद में अधिक से अधिक शिविर आयोजित किए जाएं तथा कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) को पूर्ण रूप से सक्रिय करते हुए पंजीकरण कार्य में तेजी लाई जाए। उन्होंने किसानों को स्वयं भी फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया।

जिलाधिकारी ने सभी ग्राम प्रधानों के साथ बैठक आयोजित कर उन्हें फार्मर रजिस्ट्री के महत्व एवं इससे मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी देने के निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी, सहायक निबंधक सहकारिता, मुख्य कृषि अधिकारी, मत्स्य विभाग, रेशम विभाग, लीड बैंक मैनेजर, सहकारी समितियों एवं अन्य संबंधित विभागों को अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक किसान इस अभियान से जुड़ सकें।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कृषि एवं किसान कल्याण योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाए तथा उन्हें फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से किसानों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जा सकेगा।

Related posts

ब्रेकिंगः-साढ़े चार साल से बंद पड़ा पर्यटक कार्यालय खुला

ब्रेकिंग:-उत्तराखंड को नशा मुक्त करने के उद्देश्य से हुई बैठक।

khabargangakinareki

पतंजलि के बाबा रामदेव, मुख्यमंत्री Dhami और राज्यपाल Gurmeet Singh चल रहे दौरे के दौरान Haridwar में निवेश के संबंध में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

khabargangakinareki

Leave a Comment