Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवरस्टोरी

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतर्गत बीएलओ, सुपरवाइजर एवं वॉलंटियर्स का प्रशिक्षण सम्पन्न।

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतर्गत बीएलओ, सुपरवाइजर एवं वॉलंटियर्स का प्रशिक्षण सम्पन्न*

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को टिहरी क्षेत्रांगत तहसील जाखणीधार में बीएलओ, सुपरवाइजर एवं वॉलंटियर्स का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण एवं परीक्षा का आयोजन प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 63 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण उपरांत आयोजित परीक्षा के प्रश्न-पत्रों का मूल्यांकन किया गया तथा परीक्षा परिणाम निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध करा दिए गए। इसके पश्चात प्रतिभागियों को आवश्यक निर्वाचन सामग्री का वितरण भी किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रक्रिया, प्रपत्रों के सही संधारण, घर-घर सत्यापन, मतदाता विवरण संकलन एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य सम्पादित करने सम्बन्धी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में सभी बीएलओ, सुपरवाइजर एवं वॉलंटियर्स को निर्देश दिये कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण से सम्बन्धित समस्त कार्यों को गंभीरता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ निर्वाचन आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप सम्पन्न करना सुनिश्चित करें।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन जनपद स्तरीय मास्टर ट्रेनर (DLMT) दीपक रतूड़ी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में एएलएमटी नोडल आईटी प्रशिक्षण, जयदीप कुमांई, नोडल सामग्री वितरण, नायब तहसीलदार धर्मवीर शाह तथा खण्ड विकास अधिकारी जाखणीधार रोशन लाल भी उपस्थित रहे।

Related posts

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी उपस्थिति में कलेक्ट्रेट नई टिहरी में जनता मिलन कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,जनता मिलन कार्यक्रम में पहुंचे 20 फरियादी।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-व्हाट्सएप पर अश्लील वीडियो कॉल कर, वीडियो वॉयरल करने के नाम पर युवक से लाखों रुपये हड़पने वाले अभियुक्त को पुलिस ने मेवात, हरियाणा से दबोचा।

khabargangakinareki

बड़ी खबर:-आप के जिलाध्यक्ष राठौर समर्थकों सहित यूकेडी में शामिल

khabargangakinareki

Leave a Comment