Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदेहरादून

ब्रेकिंग:-आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत एम्स, ऋषिकेश में देशभक्ति पर आधारित पोस्टर व ई-पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन।

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत एम्स, ऋषिकेश में देशभक्ति पर आधारित पोस्टर व ई-पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें नर्सिंग, पैरामेडिकल व एमबीबीएस के छात्र छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता में उन्होंने केनवास पर देशभक्ति के विविध रंगों को उकेरा।

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत एम्स निदेशक प्रोफेसर (डा.) मीनू सिंह के मार्गदर्शन में पोस्टर व ई-पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,​जिसमें एमबीबीएस, पैरा मेडिकल व नर्सिंग के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता के तहत छात्र-छात्राओं ने ‘भारत-गौरव की भूमि, स्वतंत्रता को शांति की घंटी बजाने दें, राष्ट्र की प्रगति के लिए युवा योगदान, एक राष्ट्र एक झंडा, दिलों में आस्था-तिरंगे की ऊंची उड़ान, देश के लिए अपना जीवन समर्पित करें, धर्म द्वारा भिन्न, राष्ट्र द्वारा संयुक्त’ आदि विषयों पर अपनी देशभक्ति से ओतप्रोत कलकृतियां प्रस्तुत की।

रंगबिरंगी प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों ने देशप्रेम के विभिन्न रूपों को बयां किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डा. रश्मि मल्होत्रा, डा. अजय कुमार, डा. मधुबरी वाथुल्या, डा. रूपेंद्र देयोल शामिल थे।

आयोजन मंडल द्वारा बताया गया कि प्रतियोगी कार्यक्रमों के परिणाम समापन समारोह में घोषित किए जाएंगे।

Related posts

सूबे के मुख्यमंत्री, श्री पुष्कर सिंह धामी ने किया पुलिस मुख्यालय, उत्तराखण्ड का औचक निरीक्षण ।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-शसस्त्र सीमा बल प्रशिक्षित गुरिल्लाओं में महज कुछ को चिन्हित करने से गुरिल्ला संगठन भड़के।

khabargangakinareki

यहाँ 06 फुटकर विदेशी मदिरा दुकानों के व्यवस्थापन की कार्यवाही की गई लॉटरी पद्धति के माध्यम से।

khabargangakinareki

Leave a Comment