Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsउत्तराखंडनैनीतालविशेष कवर

ब्रेकिंग:-स्वतंत्रता दिवस समारोह भव्य रूप से मनाया जायेगा। मारुति साह

स्वतंत्रता दिवस समारोह भव्य रूप से मनाया जायेगा। मारुति साह।

रिपोर्ट ललित जोशी।

नैनीताल।सरोवर नगरी नैनीताल में व्यापार मंडल तल्लीताल के अध्यक्ष मारुति नन्दन साह की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य रूप से मनाये जाने का निर्णय समिति के सदस्यों के साथ लिया।

बैठक में अध्यक्ष श्री साह ने बताया सामूहिक रूप से प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा ।

इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्बयाल बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

इसके उपरान्त प्रातः 9:30 बजे व्यापार मंडल तल्लीताल द्वारा नैनीताल नगर के 11 वरिष्ठ नागरिकों को नैनीताल रत्न सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। खेलकूद की अनेक प्रतियोगिताएं रखी गयी है तथा मुख्य आकर्षण रस्सा खींच है जिसमें प्रथम पुरस्कार 5100 तथा द्वितीय पुरस्कार 2100रखा गया है ।

बच्चों के लिए फैंसी ड्रैस तथा म्यूज़िकल चेयर भी आयोजित की जाएगी ।

व्यापार मंडल अध्यक्ष मारूती नन्दन साह के नेतृत्व में हुई सभा में उक्त कार्यक्रमों को लेकर निर्णय लिए गए।

बैठक में उपाध्यक्ष नासिर खान, महिला उपाध्यक्ष कु ममता जोशी, उपसचिव जयंत उप्रेती “शैलू”, कोषाध्यक्ष हरीश लाल, जिला कमेटी सदस्य श्री फैज़, व्यापारी भारत लाल साह, सोहन लाल साह, कमलेश साह ( कान्हा), दिनेश कर्नाटक, घनश्याम बेलवाल, सईब एहमद, अर्जुन साह, हर्ष साह तथा संचालन महामंत्री अमनदीप सिंघ “सनी” ने किया।

Related posts

Dehradun News: Ankit Saklani, रूस से तुर्की की यात्रा के दौरान Dehradun से लापता; पत्नी को बेईमानी का संदेह है क्योंकि वीडियो में बेईमानी का संकेत

khabargangakinareki

टिहरी गढ़वाल के जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित राजस्व विभाग के सभी अनुभागों का निरीक्षण किया गया।

khabargangakinareki

Investor Summit: छह मेगा किचनों से platinum, gold और diamond श्रेणियों में पाक कला का शानदार प्रदर्शन, जिसमें PM Modi और औद्योगिक नेताओं

khabargangakinareki

Leave a Comment