Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीविशेष कवरस्टोरी

सचिव राजस्व परिषद ने एग्रीस्टैक कार्यों की समीक्षा की* *एग्रीस्टैक योजना के अंतर्गत किसान जल्द बनवाएं यूनिक फार्मर आईडी : जिलाधिकारी टिहरी।

सचिव राजस्व परिषद ने एग्रीस्टैक कार्यों की समीक्षा की*

*एग्रीस्टैक योजना के अंतर्गत किसान जल्द बनवाएं यूनिक फार्मर आईडी : जिलाधिकारी टिहरी*

सचिव, राजस्व परिषद रंजना राजगुरु की अध्यक्षता में एग्रीस्टैक कार्यों की समीक्षा बैठक वर्चुअल माध्यम से जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ आयोजित की गई।
बैठक में जनपद टिहरी गढ़वाल से जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल, अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी, आईएएस प्रशिक्षु ज्योति सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में डिजिटल क्रॉप सर्वे का लगभग 40 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा शेष कार्य गतिमान है। इसके साथ ही अंश निर्धारण का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण होने की जानकारी भी दी।

*जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने जनपद टिहरी गढ़वाल के सभी सम्मानित कृषकों से अनुरोध किया है कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे किसानों तक पहुंचाने हेतु एग्रीस्टैक योजना के अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से किसानों की यूनिक फार्मर आईडी तैयार की जानी है। उन्होंने सभी किसानों से अपील की कि वे स्वयं अथवा अपने निकटतम सीएससी सेंटर पर जाकर फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से अपनी यूनिक फार्मर आईडी अवश्य बनवा लें, जिससे किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त किया जा सके।*

सी० एस० सी. सेण्टर के स्तर पर किसी प्रकार की असु‌विधा की स्थिति मे सीएससी मैनेजर टिहरी गढवाल को मोन. 72177 18337 – राजेश लसियाल एवं सीएससी राज्य समन्वयक सन्दीप कुमार– 9016169336 से भी सम्पर्क कर सकते हैं।

Related posts

जनपद टिहरी की 27 ग्राम पंचायतों में लगाई गई रात्रि चौपाल।

khabargangakinareki

पुलिस लाईन चंबा में किया गया मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन । सराहनीय कार्य करने वाले 22 कार्मिकों को Employee of the Month घोषित कर नगद धनराशि व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया गया पुरस्कृत ।

khabargangakinareki

उप जिलाधिकारी घनसाली की अध्यक्षता में तहसील घनसाली सभागार में किया गया बैठक का आयोजन  ।

khabargangakinareki

Leave a Comment