Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडखेलदेहरादून

ब्रेकिंग:-जौनसार बाबर की दो बालिकाओं का उत्तराखंड अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन

जौनसार बाबर की दो बालिकाओं का उत्तराखंड अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन।

रिपोर्ट:- महेंद्र तोमर।

जौनसार की अंकिता शाह व जिज्ञासा का चयन उत्तराखण्ड की अंडर 19 क्रिकेट मे चयन यह मूल रूप से जौनसार की रहने वाली है अंकिता मूल रूप से इंद्रोली व जिज्ञासा तोमर कुईथा गांव की निवासी हैं।

वर्तमान में बाढ़वाला स्थित रेनबो चिल्ड्रन एकेडमी इंटर कॉलेज में कोच निशांत पंवार के मार्गदर्शन में क्रिकेट का अभ्यास करती हैं। ज्ञात हो कि पिछले वर्ष भी दोनों ने अंडर-19 क्रिकेट टीम में खेलते हुए मध्य प्रदेश को फाइनल मुकाबले में हराकर उत्तराखंड को ऑल इंडिया वनडे ट्रॉफी जताई थी।

उत्तराखंड क्रिकेट के इतिहास में पहली बार कोई टीम BCCI की किसी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले को जीती थी।

अंकिता शाह शीर्ष कर्म की बल्लेबाज व ऑफ स्पिन बॉलर हैं, जिज्ञासा तोमर तेज गति की गेंदबाज हैं आवश्यकता पड़ने पर अच्छी बल्लेबाजी भी करती हैं।

अभी दोनों खिलाड़ी उत्तराखंड अंडर-19 टीम के कैंप का हिस्सा है व बंगाल के साथ अभ्यास मैच खेल रहे हैं।

इसके बाद अक्टूबर माह की शरुआत में अहमदाबाद में होने वाली t20 ट्रॉफी में प्रतिभाग करेंगी।

जौनसार क्षेत्र मे खुशी की लहर दोनों बेटियों ने किया है जौनसार क्षेत्र का नाम रोशन।

Related posts

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल ने AI आधारित योजना मूल्यांकन प्रणाली की बैठक ली।

khabargangakinareki

जिलाधिकारी ने किया सकलाना क्षेत्र में चल रही विभिन्न योजनाओं/ विकास कार्यो का स्थलीय निरीक्षण।

khabargangakinareki

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर खाद्य संरक्षा एवं औषधि नियंत्रक विभाग ने प्रदेशभर में देशी घी और मक्खन में मिलावट पर अंकुश लगाने के लिए व्यापक अभियान शुरू।

khabargangakinareki

Leave a Comment