Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडपिथोरागढ़विशेष कवर

ब्रेकिंग:- बारिश के चलते पहाड़ी से आये बोल्डर ने ली एक की जान, तीन हुए घायल।

ब्रेकिंग न्यूज़। मूसलाधार बारिश से पहाड़ी से बोल्डर ने ली एक की जान तीन हुए घायल।

रिपोर्ट ललित जोशी।
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास मूसलाधार बारिश से जहां जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया।
वही सरोवर नगरी नैनीताल से लगभग 15 किलोमीटर दूर भवाली अल्मोड़ा मार्ग के समीप खैरना कैची धाम के पास एक पहाड़ से बड़ा बोल्डर कार यू पी 21 सी यू 7632 जिसमें चार व्यक्ति सवार थे उसमें जा गिरा जिसमें सभी लोग घायल हो गये।
आनन फानन में भवाली व खैरना पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से घायलों को बड़ी मुश्किल से वाहन से बाहर निकाला।

जिसमें घायलों में एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को नजदीक खैरना के अस्पताल ले जाया गया जहां एक व्यक्ति जतिन दिवाकर निवासी मुरादाबाद को मृत घोषित कर दिया गया।

  • अन्य घायलों में प्रवीण चौधरी, अभय, अक्षय निवासी मुरादाबाद घायल हो गये। सभी घायलों का उपचार चल रहा है।

Related posts

विशेषज्ञों ने बताए बीमारी के कारण, सावधानियां व बचाव के उपाय एम्स में विश्व अस्थमा दिवस पर वृहद जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-एम्स में सुरक्षा कार्य में तैनात मैसर्स प्रिंसिपल सिक्योरिटी सर्विसेज के कर्मियों ने सेवा समाप्ति के नोटिस के बाद एकत्र होकर प्रशासन के समक्ष रखा अपना पक्ष।

khabargangakinareki

Uttarkashi में एक और टनल में पानी लीकेज, गाँववालों के लिए खतरा: UGVNL का बयान

khabargangakinareki

Leave a Comment