Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालविशेष कवरस्टोरी

नैनीताल का 184 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया । निधर्न परिवारों को दिये कंबल।

स्थान। नैनीताल।

नैनीताल का 184 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया । निधर्न परिवार को दिये कंबल।

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल का स्थानीय एवं सर्वधर्म के गणमान्य व्यक्तियों
द्वारा 184वां जन्मदिन बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर तमाम संस्थाओं द्वारा केक काटकर वितरित किया।
इस दौरान स्थानीय लोगों के अलावा पर्यटकों ने भी हिस्सा लिया। छोटे छोटे बच्चों ने चटकारे लेते हुए केक खाया और हैप्पी बर्थडे नैनीताल कह कर सरोवर नगरी को गुंजायमान कर दिया।
यहाँ बता दें हर साल 18 नवम्बर को नैनीताल का जन्म दिन बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया जाता है।
18 नवंबर 1841 को अंग्रेज पीटर बैरन नैनीताल आए थे.
इसके बाद नैनीताल में लोगों का रहना शुरू हो गया था । हर साल 18 नवम्बर को यहां नैनीताल सरोवर नगरी का जन्मदिन बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है।

इस मौके पर नैनीताल की खुशहाली के लिए सर्वधर्म सभा आयोजित की गई, जिसमें सभी धर्मो के लोगो ने एक साथ नैनीताल के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर स्कूल के बच्चों को कंबल आदि वितरित किया गया । इस अवसर पर तल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति नन्दन साह, नगर पालिका सभासद गजाला कमाल, के सी सुयाल,पूर्व सभासद डी एन भट्ट,समेत नगर पालिका परिषद के तमाम सदस्य व उपस्थित स्थानीय लोगों के साथ साथ पर्यटक भी मौजूद रहे।

Related posts

पर्वतीय परिधानों को पहनकर लेक सिटी वेलफेयर क्लब की महिलाओं ने हरेला बुआई कार्यक्रम का आयोजन कर सब को जी रया जाग रया का दिया आशीर्वाद।

khabargangakinareki

UKPSC JE भर्ती परीक्षा: Admit cards 8 December को जारी किए जाएंगे, कैलकुलेटर की अनुमति

khabargangakinareki

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय लिखित परीक्षा जनपद क्षेत्रान्तर्गत सकुशल ढंग से सम्पन्न।

khabargangakinareki

Leave a Comment