Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडखेलनैनीताल

जागरूकता शिविर में छात्र छात्राओं को दिये गए टिप्स। हक हमारा भी तो है यह कहना है छात्राओं का।

स्थान। नैनीताल।

जागरूकता शिविर में छात्र छात्राओं को दिये गए टिप्स। हक हमारा भी तो है यह कहना है छात्राओं का।

रिपोर्ट। ललित जोशी /हर्षित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल के उत्तराखण्ड राज्य विधिक प्राधिकरण के दिशा निर्देशानुसार , एवं जिला न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुबीर कुमार के मार्गदर्शन मे ,सचिव ,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल श्रीमती बीनू गुलयानी के दिशा निर्देशन मे यशवंत कुमार द्वारा अटल उत्कृष्ट आदर्श राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तल्लीताल नैनीताल मे विधिक साक्षरता एवम जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया ।

जागरूकता शिविर में यशवंत कुमार द्वारा नालसा गीत व शॉर्ट स्टोरी वीडियो के माध्यम से छात्राओं को ” हक हमारा भी तो है “कैंपेन के तहत नालसा योजना ,पीड़ितों को न्याय दिलाना ,तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के क्रियाकलापो कार्यक्रमों सेमिनार के विषयों पर विस्तार पूर्ण जानकारी दी गई।

शिविर में नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में विस्तार से छात्राओं को जानकारी दी।
यदि किसी भी व्यक्ति को भारत देश में किसी भी राज्य में यदि कानूनी सहायता की आवश्यकता होती है ।
तो वह 15100 कॉल करके कानूनी सहायता प्राप्त कर सकता है।
वह संबंधित विभागों से हो सकती है संबंधित न्यायालयों से हो सकती है, जिसका संज्ञान अधिकारी लेकर उसे समस्या का समाधान करने की पूर्ण कोशिश की जाती है।
वहीं उपरोक्त शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकलाप, निःशुल्क विधिक सहायता, लीगल एड क्लिनिक, स्थाई लोक अदालत , मासिक लोक अदालत , राष्ट्रीय लोग अदालत, हेल्पलाइन पोर्टल आदि विषयों पर भी जागरूक किया गया ! जागरूकता कार्यक्रम शिविर में छात्राओं सहित अध्यापक अध्यापिकाएं मौजूद रहे. अध्यापको द्वारा कहा गया भविष्य में इस प्रकार के जागरूकता शिविर होते रहनी चाहिए।
ताकि छात्राओं में हमेशा सरल कानूनी ज्ञान का विकास होता रहे.

Related posts

Dehradun के निवासियों ने FRI पोस्ट ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में प्रदर्शित किए गए Uttarakhand के स्थलों और भविष्य के विकास के मॉडल का अन्वेषण किया

khabargangakinareki

यह संघटन 18 दिसंबर से अनिश्चित काल के लिए देहरादून में करेगा धरना प्रदर्शन।

khabargangakinareki

बड़ी खबर:-आप के जिलाध्यक्ष राठौर समर्थकों सहित यूकेडी में शामिल

khabargangakinareki

Leave a Comment