Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

एडीएम ने सकलाना क्षेत्र के विद्यालयों, पुलिस चौकी व मतदान केंद्र का किया निरीक्षण।

एडीएम ने सकलाना क्षेत्र के विद्यालयों, पुलिस चौकी व मतदान केंद्र का किया निरीक्षण*

अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने शनिवार को सकलाना क्षेत्र का भ्रमण कर विभिन्न विद्यालयों, पुलिस चौकी कुमाल्डा तथा दुबड़ी मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत संचालित कार्यों का जायजा लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एडीएम ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुमाल्डा, जूनियर हाई स्कूल कुमाल्डा एवं राजकीय हाई स्कूल कुमाल्डा का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय परिसरों में साफ-सफाई बनाए रखने, बरसात के मौसम को देखते हुए झाड़ियों की नियमित कटाई कराने तथा सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने विद्यालयों में छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी शैक्षणिक प्रगति एवं पठन-पाठन की गुणवत्ता का आकलन किया। शिक्षकों को निर्देशित किया कि कमजोर विद्यार्थियों की पहचान कर उन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता, ताकि प्रत्येक छात्र उच्च स्तर की शिक्षा प्राप्त कर सके। इस दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजिका सहित विभिन्न अभिलेखों का निरीक्षण किया तथा मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

इसके उपरांत अपर जिलाधिकारी ने पुलिस चौकी कुमाल्डा का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ किरायेदारों, बाहरी व्यक्तियों एवं सौंग बांध परियोजना में कार्यरत श्रमिकों का शत-प्रतिशत सत्यापन हेतु अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सत्यापन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखी जाए। साथ ही नियमित गश्त बढ़ाने, जनसंपर्क मजबूत करने तथा स्थानीय लोगों की शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

भ्रमण के दौरान एडीएम ने दुबड़ी मतदान केंद्र का भी निरीक्षण किया, जहां उन्होंने बीएलओ के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिए कि एसआई आर का कार्य पूरी पारदर्शिता, शुद्धता एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए। प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल हो तथा अपात्र एवं स्थानांतरित मतदाताओं के संबंध में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्यवाई सुनिश्चित की जाए।

Related posts

पौराणिक माघ मेले का आगाज कण्डार देवता की डोली और हरि महाराज के ढोल के साथ मेले का विधिवत उद्घाटन।

khabargangakinareki

38वें राष्ट्रीय खेलों की टॉर्च/मशाल यात्रा, शुभंकर जनपद टिहरी गढ़वाल में दिनांक 14 जनवरी, 2025 को विकासखण्ड भिलंगना, टिहरी गढ़वाल से प्रवेश कर रही है।

khabargangakinareki

विधायक कैड़ा ने किया ओखलकांडा के पस्या नदी मै एक करोड 21लाखकी लागत से बनने वाले पुल का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिये शीघ्र कार्यपूर्ण करने के निर्देश।

khabargangakinareki

Leave a Comment