Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsनैनीतालराजनीतिक

ब्रेकिंग:-चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्यवाही। काशी सिंह ऐरी।

स्थान नैनीताल

चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्यवाही। काशी सिंह ऐरी।

रिपोर्ट ललित जोशी

सरोवर नगरी नैनीताल पहुंचे उत्तराखण्ड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष व पूर्व विधायक काशी सिंह एरी व पूर्व विधायक नैनीताल डॉ नारायण सिंह जंतवाल ने पत्रकारों से सयुंक्त रूप में रूबरू होते हुए कहा
क्रांति दल चुनाव प्रचार के दौरान आचार संहिता उल्लंघन करने वालों के लिए ठोस कदम उठाने का प्रयास करेगा।
और आचार संहिता उल्लंघन करने वाले के खिलाफ कार्रवाई के लिए आयोग को बाध्य करेगा।
शीर्ष नेता ने स्वीकार किया कि विधानसभा चुनाव में दल का प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा।
इसकी क्या वजह रही, इसके लिए जिलास्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की जा रही हैं।
यहां बता दें उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद क्षेत्रीय दल उक्रांद का चुनाव चिन्ह कुर्सी निर्वाचन आयोग ने फ्रीज कर दिया है।
अब दल के नेतृत्व फिर से चुनाव चिन्ह हासिल करने को प्रयास में जुट गया है।
दल अब पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल नेताओं व बयानबाजी करने वालों के खिलाफ उदार नहीं बल्कि सख्त रवैया अपनाएगा।

हार की समीक्षा के लिए जिलास्तर पर बैठकें होंगी और विधानसभा चुनाव लड़े प्रत्याशियों के साथ भी गहन चर्चा होगी।
नैनीताल क्लब में दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी, पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष डॉ एनएस जंतवाल व पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने बैठक कर विधानसभा चुनाव में करारी हार के करणों का मंथन किया ।

Related posts

डीएम टिहरी ने सरस मेला की तैयारियों का लिया जायजा।‘

khabargangakinareki

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल ने जनता दरबार कार्यक्रम में सुनी जन समस्याएं।

khabargangakinareki

शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए जनपद क्षेत्रान्तर्गत स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय पौखाल में कक्षा-6 में प्रवेश हेतु चयन प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा जनवरी 25 की इस तारिख को, जाने आवेदन से संबंधी अन्य बातें।।

khabargangakinareki

Leave a Comment