Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsउत्तराखंडटिहरी गढ़वालविशेष कवरस्वास्थ्य

ग्राम पंचायत सिरोला में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का हुआ आयोजन, 35 ग्रामीणों की हुई जांच।

स्थान: ग्राम पंचायत सिरोला, टिहरी गढ़वाल

ग्राम पंचायत सिरोला में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का हुआ आयोजन, 35 ग्रामीणों की हुई जांच

टिहरी गढ़वाल:- ‘द हंस फाउंडेशन जनरल हॉस्पिटल सतपुली (पौड़ी गढ़वाल)’ द्वारा परम पूज्य श्री भोले जी महाराज एवं माता श्री मंगला जी के आशीर्वाद व प्रेरणा से ग्राम पंचायत सिरोला में नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में सामाजिक कार्यकर्ता श्री अनिल प्रसाद भट्ट एवं ग्राम प्रधान श्रीमती मकानी देवी के विशेष सहयोग और गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।

स्वास्थ्य शिविर में डॉ. अनील नेगी की देखरेख में कुल 35 रोगियों की नेत्र जांच की गई। परीक्षण के दौरान मोतियाबिंद से पीड़ित 10 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया, जिनका हंस फाउंडेशन जनरल हॉस्पिटल सतपुली पौड़ी गढ़वाल में नि:शुल्क उपचार किया जाएगा। साथ ही मरीजों को आने जाने रहने एवं खाने की भी निशुल्क व्यवस्था हॉस्पिटल की रहेगी। इसके अतिरिक्त 15 जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां एवं 19 लोगों को नि:शुल्क चश्मे वितरित किए गए।

शिविर को सुचारू रूप से संपन्न कराने में कैंप कोऑर्डिनेटर सन्तोष कुमार तथा सपोर्ट स्टाफ रविन्द्र सिंह का विशेष योगदान रहा।

स्थानीय ग्रामीणों व ग्राम प्रधान श्रीमती मकानी देवी ने हंस फाउंडेशन, परम पूज्य श्री भोले जी महाराज एवं पूज्य माता श्री मंगला जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन गरीब व असहाय लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है।

Related posts

राजकीय महाविद्यालय देहरादून शहर देहरादून में श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय से संबद्धता हेतु पैनल ने किया महाविद्यालय का निरीक्षण।

ब्रेकिंग:-अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त एक वाहन किया सीज

khabargangakinareki

ब्रेकिंगः-फूल सिंह बिष्ट राजकीय महाविद्यालय लंबगांव, टिहरी गढ़वाल में अर्थशास्त्र विभागीय परिषद के द्वारा भाषण, निबंध एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन,

Leave a Comment