Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsनैनीताल

स्थानीय लोगों व पर्यटकों के साथ पुलिस अच्छा बर्ताव बरतें। डॉ नीलेश भरणे।

स्थान। नैनीताल

स्थानीय लोगों व पर्यटकों के साथ पुलिस अच्छा बर्ताव बरतें। डॉ नीलेश भरणे।

रिपोर्ट । ललित जोशी ।

सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास पर्यटन सीजन को लेकर पुलिस महकमे में तैयारियां शुरु हो गई हैं।

सुगम पर्यटन व सुरक्षित पर्यटन को लेकर मंडल के डीआईजी डॉ नीलेश आनंद भरणे ने नैनीताल पुलिस लाइन में पुलिस प्रशिक्षण कार्यक्रम में पुलिस को कई टिप्स दिए।

जिसमें सभी 6 जनपदों के पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

इस दौरान डीआईजी डॉ नीलेश आनंद भरणे ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा ।
नैनीताल सहित कुमाऊं परिक्षेत्र में आने वाले सैलानियों के साथ अच्छा सा व्यवहार करें।
जिससे पुलिस की छवि खराब न हो। साथ ही सुरक्षा का भी इंतजाम करें ।
जिससे आने वाले पर्यटकों को पर्यटक स्थलों में घूमने की कोई परेशानी न हो।
उन्होंने सभी पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों को टिप्स दिये
पर्यटक यहां से खूबसूरत यादों को ले जायें।

डीआईजी भरणे ने कहा सभी पुलिस चौकियों में समस्त पर्यटक स्थलों की जानकारी से संबंधित पंपलेट छपवाकर रखें ।
जिसमें क्षेत्र के समस्त होटल संचालकों व टैक्सी संचालकों के नामो की लिस्ट चस्पा हो ।
ताकि किसी भी पर्यटक को असुविधा ना हो।
डीआईजी डॉ भरणे ने पुलिस अधिकारियों को सम्बोधित कर कहा नैनीताल का नाम विश्व में प्रसिद्ध है ।

छोटी छोटी बातों को लेकर पर्यटकों के साथ बहस हो जाती है तथा यह बात आगे तक जाती है यह एक अच्छा सन्देश नही है।

Related posts

14 जून 2026 को आयोजित होने वाली उत्तराखण्ड UKSSSC परीक्षा के दृष्टिगत एवं जनपद टिहरी में मौसम खराब होने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन टिहरी गढ़वाल द्वारा विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश।

khabargangakinareki

बांझपन के प्रति जागरूकता बढ़ाने, इसके कारण और रोकथाम के उद्देश्य से शनिवार को एम्स में विश्व आईवीएफ दिवस मनाया गया।

khabargangakinareki

ब्रेकिंगः-गुरु अर्जुन देव शहीदी दिवस पर सरोवर नगरी में निकाला गया नगर कीर्तन।

khabargangakinareki

Leave a Comment