Khabar Ganga Kinare Ki
आकस्मिक समाचारBreaking Newsराष्ट्रीय

दुःखद खबर:नवोदय विद्यालय के प्रिंसिपल ने अपने दफ्तर में फांसी लगाकर की आत्महत्या।

दुःखद खबर:नवोदय विद्यालय के प्रिंसिपल ने अपने दफ्तर में फांसी लगाकर की आत्महत्या।

मध्य प्रदेश से एक दुःखद खबर सामने आयी है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार
मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रिंसिपल ने अपने दफ्तर में फांसी पर लटक कर आत्महत्या कर ली।

वही अभी तक इस आत्महत्या की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है।
आपकी जानकारी के लिए बताते चले की यह जवाहर नवोदय विद्यालय ब्यौहारी थाना क्षेत्र के मऊ में स्थित है।
बताया जा रहा है कि यहां पर प्रिंसिपल के पद पर डी पी सिंह थे।

वही यह भी बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम को प्रिंसिपल सिंह ने कक्ष में ही फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।

वही जब अन्य लोगों को उनके इस तरह फांसी के फंदे पर लटके होने की सूचना मिली ।
वही उनको बेहोशी की हालत में नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वही इस दुःखद घटनाक्रम पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया और शव को
पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
यह जानकारी मीडिया को ब्यौहारी थाने से मिली है।

वही जानकारी के मुताबिक मृतक प्राचार्य सिंह के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं।

वही मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ब्यौहारी के थाना प्रभारी सुदीप सोनी ने बताया है कि नवोदय स्कूल के प्रिंसिपल सिंह ने बुधवार की शाम 5 बजे के करीब आत्महत्या की है।

Related posts

दुःखद खबर :-यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त 1 की मौके पर ही मौत।

khabargangakinareki

एम्स ऋषिकेश में आयोजित तीसरा कॉक्रेन इंडिया कॉन्क्लेव के तहत राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर से जुटे चिकित्सा विज्ञानियों,अनुसंधानकर्ताओं, चिकित्सकों ने विभिन्न सत्रों के माध्यम से सार्वजनिक स्वास्थ्य, चिकित्सा मूल्यों व गुणवत्ता के साथ जनस्वास्थ्य की देखभाल पर किया मंथन।

khabargangakinareki

नैनीताल जनपद के भीमताल झील में लाइफ जैकेट उतार बीयर पी रहे 04 पर्यटकों के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट में कार्यवाही।

khabargangakinareki

Leave a Comment