Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsअपराधआकस्मिक समाचारटिहरी गढ़वाल

दुःखद ब्रेकिंगः चमियाला-बूढाकेदार सड़क मार्ग पर हादसा, 1 महिला की मौत।

घनसाली विधानसभा के छतियारा -केपार्स क्षेत्र में सड़क हादसा, 1 महिला की मौत।

पुलिस से मिल रही जानकारी के  अनुसार यह घटना  समय लगभग 11: 30 बजे की है।

बताया गया है कि चालक अर्जुन पुत्र नत्थू सिंह कैंतूरा निवासी ग्राम व पोस्ट थाना नरेंद्र नगर जनपद टिहरी गढ़वाल गाड़ी संख्या UK 14 CA 7778 पिक अप से बूढ़ा केदार की ओर से चमियाला की ओर आ रहा था।

वही आते समय सिल्थर तोक के पास सड़क पर आ रही 6 महिलाओं द्वारा गाड़ी को रुकने का इशारा किया गया तथा चालक से गांव छतियारा तक लिफ्ट देने के लिए कहा जिस पर चालक द्वारा उक्त महिलाओं को गाड़ी रोक कर अपनी पिकअप गाड़ी में पीछे डाले में बैठा लिया गया।

बताया जा रहा है कि जैसे ही पिकअप चालक द्वारा छतियारा गांव को पास किया तो महिलाएं गाड़ी रुकवाने का प्रयास करने लगी।

इसी प्रयास के दौरान गाड़ी तेज होने के कारण एक महिला

जीसका नाम पूलमा देवी पत्नी कमल सिंह निवासी ग्राम बेलसू छतीयारा थाना घनसाली जनपद टिहरी गढ़वाल गढ़वाल बताया जा रहा है गाड़ी से नीचे सड़क पर गिर गई।

जिसको तत्काल उसी गाड़ी में बेलेश्वर हॉस्पिटल लाया गया जहां पर चिकित्सकों द्वारा उक्त महिला को मृत घोषित किया गया है पंचायत नामे की कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

ब्रेकिंग:-अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश में नवनिर्मित पीडियाट्रिक आईसीयू (पीकू) का मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधिवत उद्घाटन किया।

khabargangakinareki

मुस्कुराहट बांटकर मासूम बच्चों को किया चिकित्सकों ने सम्मानित एम्स ऋषिकेश के सीटीवीएस विभाग में आयोजित हुआ कार्यक्रम इन बच्चों के दिल की जन्मजात बीमारियों का हो चुका है एम्स में सफल इलाज ।

khabargangakinareki

फूल सिंह बिष्ट राजकीय महाविद्यालय लम्बगांव, की कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. सुनैना रावत का देहरादुन स्थानांतरण पर भावुक विदाई

khabargangakinareki

Leave a Comment