Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsउत्तरकाशीउत्तराखंड

ब्रेकिंगः-प्रवीण राणा द्वारा दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट पर सफल आरोहण।

प्रवीण राणा द्वारा दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोंटी माउंट एवरेस्ट पर सफल आरोहण।

रिपोर्ट:-सुभाष बडोनी

जनपद उत्तरकाशी के बाड़ाहाट केलसू क्षेत्र से  ढ़ासड़ा गांव निवासी श्री नागेंद्र राणा जी के सुपुत्र  प्रवीण राणा द्वारा दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोंटी माउंट  एवरेस्ट पर सफल आरोहण किया गया है।

उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गंगोत्री क्षेत्र के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने उन्हें अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

वहीं इस अवसर पर उन्होने कहा कि दुर्गम क्षेत्र में रहकर हमारे क्षेत्र के अनेक होनहार युवाओं द्वारा समय-समय पर दुनिया की ऊंची पर्वत चोंटियों का सफल आरोहण कर देश दुनियां में जनपद का नाम ऊंचा किया है।

इसी कड़ी में इस बार फिर प्रवीण राणा ने माउंट एवरेस्ट पर भारत का तिरंगा फहराकर हमे गौरवान्वित किया है।

उन्होंने माँ अन्नपूर्णा, सर्पनाथ देवता, माँ गंगा व बाबा विश्वनाथ से प्रवीण के उज्ज्वल भविष्य की कामना कर निरंतर प्रगति की शुभकामना प्रेषित की।

Related posts

एम्स ऋषिकेश के अस्थि रोग विभाग द्वारा आयोजित वार्षिक सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों से आए ऑर्थो विशेषज्ञों ने व्याख्यानमाला के माध्यम से अपने अनुभवों को प्रतिभागियों से किया साझा।

khabargangakinareki

जनगणना कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सभी गांवों में तत्काल कार्य शुरू करने के निर्देश।

khabargangakinareki

सूचना विभाग शासन ,जनता और मीडिया के बीच सेतु का कार्य करता है-संयुक्त निदेशक, सूचना डॉ. नितिन उपाध्याय।

khabargangakinareki

Leave a Comment