Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsअल्मोड़ाआकस्मिक समाचारउत्तराखंड

ब्रेकिंगः-पूर्व दर्ज़ा राज्य मंत्री ने की प्रेस वार्ता।

रिपोर्टर -गोविन्द रावत

  • पूर्व दर्ज़ा राज्य मंत्री ने प्रेस वार्ता की।

अल्मोड़ा – उत्तराखंड प्रदेश सरकार में पूर्व दर्ज़ा राज्य मंत्री एडवोकेट केवल सती ने प्रेस को दिए गए अपने बयान में कहा कि प्रदेश सरकार को एसडीएम कार्यालय तहसील कार्यालय तथा सब रजिस्ट्रार कार्यालय को जनहित में पुराने कलैक्ट्रेट में ही रखना चाहिए था क्योंकि अधिकांश जनता का कार्य इन्हीं कार्यालयों में पड़ता है ।

इन सभी कार्यालयों के लिए यहां प्राप्त स्थान उपलब्ध भी था। लेकिन फिर भी अचानक इन सभी कार्यालयों को नये कलैक्ट्रेट सभागार पाण्डेखोला में स्थानांतरित करना जनहित में नहीं है। जबकि अभी आने जाने के पर्याप्त साधन उपलब्ध नहीं हैं।
सती ने कहा कि जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों ने इस जनहित के मुद्दे को गंभीरता से नहीं लिया नहीं तो ये सभी कार्यालयों को यही पुराने कलैक्ट्रेट में ही रखा जा सकता था और इसके लिए जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों ने सरकार पर दबाव बनाया होता तो ये कार्यालयों यहीं रहते।
सती ने कहा कि अधिकारियों के पास तो आने जाने के पर्याप्त साधन हैं लेकिन आम जनता को आने जाने में कितनी परेशानी होगी ।

इसके विषय में जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों ने विचार नहीं किया। नहीं तो ऐसा निर्णय नहीं होता।

Related posts

दुःखद खबर:- आकाशीय बिजली से दो गायो की गौशाला में जलकर मौत।

khabargangakinareki

यहाँ अवैध स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार, NDPS Act में मामला पंजीकृत।

khabargangakinareki

Veer Bal Diwas: CM Dhami का Tehri रोड शो, 415 करोड़ से अधिक की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण

khabargangakinareki

Leave a Comment