Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडनैनीतालराजनीतिक

ब्रेकिंग:-उत्तराखंड भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष, आशा नौटियाल का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद, पहली बार , भाजपा मंडल नैनीताल व महिला मोर्चा द्वारा किया गया भव्य एवं जोरदार स्वागत।

महिला मोर्चा भाजपा का सशक्त मोर्चा है। आशा नोटियाल।

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल पहुँचने पर उत्तराखंड भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष, आशा नौटियाल का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद, पहली बार , भाजपा मंडल नैनीताल व महिला मोर्चा द्वारा भव्य एवं जोरदार स्वागत किया गया।

इस मौके पर श्रीमती नोटियाल ने महिला मोर्चा भाजपा का सशक्त मोर्चा है ।
जिसमें हमें अपनी दायित्व एवं दी गई जिम्मेदारियों को बखूबी निभाना होगा।

साथ ही प्रदेश भर में अधिक से अधिक महिलाओं को इससे जोड़ना होगा।

इस मौके पर ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत के समय महिला मोर्चां की सदस्यों के साथ प्रदेश अध्यक्ष भी नृत्य करने से स्वयं को रोक नहीं पाईं।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सहित, नैनीताल विधायक सरिता आर्या, भाजपा प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा, मोहिनी उपाध्यक्ष, भाजपा मंडल अध्यक्ष आंनद बिष्ट समेत भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

श्रीमती अनुराधा बाली, जिला अध्यक्ष सुश्री प्रतिभा जोशी, महामंत्री अलका जीना ,जिला उपाध्यक्ष पूनम जोशी, जिला उपाध्यक्ष विजय लक्ष्मी थापा, जिला मीडिया प्रभारी, उमा पठानी, जिले की दोनों महामंत्री तथा सभी मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष, क्रमशः बरखा आर्य, चंपा जलाल, नीमा देवी के अतिरिक्त, श्रीमती जीवंती भट्ट, शांति मेहरा, रीना मेहरा, दीपिका बिनवाल, कविता गंगोला, तुसी साह, राधा खोलिया, डॉली वर्मा, नीतू जोशी, आरती बिष्ट, आशा आर्य, पुष्पा जोशी,व मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, भूपेंद्र बिष्ट रोहित भाटिया, संजय चंदेल, सचिन जलोटा, सहित ,बड़ी संख्या में जिले भर से आई महिला मोर्चा पदाधिकारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती प्रगति जैन ने किया।

Related posts

सेंदुल गांव में लाखों के आभूषण और 50 हजार की नकदी चोरी, डेढ़ माह बाद भी चोर पुलिस की पकड़ से बाहर।

khabargangakinareki

एक पेड़ मां के नाम” थीम के तहत मनाया गया मेरी लाइफ कार्यक्रम।

विनयखाल–गेंवली मोटर मार्ग एवं पुल निर्माण में तेजी लाने के निर्देश”।

khabargangakinareki

Leave a Comment