Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडखेलटिहरी गढ़वालदिन की कहानीनैनीतालराजनीतिकराष्ट्रीयरुद्रप्रयागविशेष कवरस्टोरीस्वास्थ्य

ब्रेकिंग:-हाईकोर्ट ने इस झील में कूड़ा करकट एकत्र होने पर लिया स्वतः संज्ञान , इन अधिकारियों को किया तलब।

स्थान नैनीताल।

हाईकोर्ट ने नैनी झील में कूड़ा करकट एकत्र होने पर स्वतः संज्ञान लेते हुए
नगर पालिका के एसडीएम, ईओ,व कोतवाल को किया तलब।

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा ने नैनीझील में गंदगी के खिलाफ स्वतः संज्ञान लेते हुए नैनीताल के एस.डी.एम., नगर पालिका ई.ओ.और कोतवाल मल्लीताल को अपने न्यायालय में तलब किया।

हाईकोर्ट के न्यायाधीश शरद कुमार शर्मा घूमने के लिए नैनीझील के किनारे पैदल निकलते हैं।
लगातार मूसलाधार बारिश के चलते नैनीझील में चारों तरफ खाली बोतलों, कूड़े और थैलियों का अंबार लग गया।
यहाँ बता दें यह कूड़ा लगभग पाँच दर्जन से अधिक बड़े नालों के माध्यम से नैनीझील तक पहुंचता है।

न्यायमूर्ति शर्मा ने गंदगी का अंबार देखकर सरोवर नगरी की स्वच्छता के लिए की जा रही व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए स्वतः संज्ञान लिया।
साथ ही
उन्होंने नैनीताल के एस.डी.एम.राहुल साह, नगर पालिका के ई.ओ.आलोक उनियाल और कोतवाल धर्मवीर सोलंकी को तलब किया।

न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा की एकलपीठ ने सभी से गंदगी के निस्तारण के लिए उनकी कार्यवाही और प्लानिंग पूछी। सन्तोष जनक जवाब न मिलने पर पुनः न्यायालय में उपस्थित होने के निर्देश दिये गये हैं साथ झील में कूड़ा करकट न हो इसके लिए ठोस कदम उठाए।

Related posts

ब्रेकिंग:-नगर पालिका व बिजली विभाग के आपसी लेनदेन का खामियाजा भुगतना पड़ रहा जनता को। अंधेरे में चलने को हैं मजबूर।

khabargangakinareki

सचिव राजस्व परिषद ने एग्रीस्टैक कार्यों की समीक्षा की* *एग्रीस्टैक योजना के अंतर्गत किसान जल्द बनवाएं यूनिक फार्मर आईडी : जिलाधिकारी टिहरी।

khabargangakinareki

 जिला कांग्रेस कार्यालय में नव निर्वाचित जिला पंचायत टिहरी गढ़वाल के माननीय उपाध्यक्ष मान सिंह रौतेला की पहली प्रेस वार्ता ।

khabargangakinareki

Leave a Comment