Khabar Ganga Kinare Ki
राजनीतिक

विकसित भारत संकल्प यात्रा में साथ-साथ दिखाई देंगे भाजपा मंत्री रहेंगे मौजूद

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा झारखंड से शुरू की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा 30 नवंबर से हरियाणा में शुरू होने जा रही है। इस यात्रा को सफल बनाने के लिए सरकार द्वारा भव्य तैयारियां की जा रही है।

सरकार इस यात्रा को उत्सव की तरह आयोजित करने वाली है, जिसके माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसके साथ जोड़ा जाएगा। विकसित भारत संकल्प यात्रा की खास बात यह है कि इसके लिए जिला स्तर पर मंत्रियों की ड्यूटियां लगाई गई है।

बिखराव की खबरों के बीच दोनों एकसाथ
हरियाणा में भाजपा-जजपा गठबंधन में संभावित बिखराव की खबरों के बीच नई बात यह होगी कि इस यात्रा में न केवल मुख्यमंत्री और भाजपा के मंत्री दिखाई देंगे, बल्कि सहयोगी पार्टी जजपा तथा निर्दलीय कोटे के मंत्री भी यात्रा में शामिल हो रहे हैं।

राजस्थान विधानसभा चुनाव भाजपा-जजपा एक-दूसरे के खिलाफ
यह खबर इसलिए ज्यादा महत्वपूर्ण है, क्योंकि राजस्थान में विधानसभा चुनाव भाजपा व जजपा ने एक दूसरे के विरुद्ध लड़ा है, जबकि हरियाणा में भाजपा के साथ जजपा व निर्दलीय सरकार में साझीदार हैं।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल फरीदाबाद में रहेंगे मौजूद
इस यात्रा के माध्यम से प्रदेश सरकार आगामी चुनावों का संदेश जनता और विरोधी राजनीतिक दलों को देने का प्रयास करेगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल फरीदाबाद से विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरूआत करेंगे।

दुष्यंत चौटाला गुरुग्राम में इस यात्रा में होंगे शामिल
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला गुरुग्राम में इस यात्रा में शामिल होंगे। कृषि मंत्री जेपी दलाल भिवानी में यात्रा की अगुवाई करेंगे। निर्दलीय कोटे से मंत्री बने रणजीत सिंह चौटाला सिरसा जिले में यात्रा के साथ रहेंगे।

केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत भले ही हरियाणा सरकार की बैठकों से दूरी बनाकर रखते हों लेकिन प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शुरू की गई इस यात्रा में वह भी सरकार के साथ दिखाई देंगे।

केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत गुरुग्राम में रहेंगे मौजूद
केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को गुरुग्राम जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यहां उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की भी जिम्मेदारी लगाई गई है। सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल रेवाड़ी तथा जजपा कोटे से मनोहर सरकार में पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली फतेहाबाद जिले में यात्रा का स्वागत करेंगे।

Related posts

ब्रेकिंग:-सरोवर नगरी नैनीताल पहुँचे केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने सुनी आम लोगों की जनसमस्याऐं।

khabargangakinareki

उत्तराखण्ड क्रान्ति दल श्रीनगर कार्यकर्ताओं की बैठक श्रीनगर में सम्पन्न ।जाने उक्रांद की श्रीनगर को लेकर क्या है आगे की रणनीति।

khabargangakinareki

अनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद टिहरी गढ़वाल में जिलाधिकारी के दिशा-निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग एवं शिक्षा विभाग के सहयोग से ‘‘टी-4‘‘ रणनीति लाने लगी रंग।

khabargangakinareki

Leave a Comment