Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsअल्मोड़ाआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालराष्ट्रीयविशेष कवर

सरोवर नगरी नैनीताल व कुमाऊँ मंडल के कई क्षेत्रों में नन्दा सुनन्दा महोत्सव कदली बृक्ष आगमन के साथ हुआ शुरू।

स्थान। नैनीताल।
नंदा महोत्सव पर नैनीताल नगर का माहौल अद्धभुत और दर्शनीय होता है। दीपक रावत।

रिपोर्ट। ललित जोशी/ हर्षित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल व कुमाऊँ मंडल के कई क्षेत्रों में नन्दा सुनन्दा महोत्सव कदली बृक्ष आगमन के साथ शुरू हो गया है।
यह महोत्सव 15 सितंबर तक चलेगा।
अष्टमी के दिन सुबह माँ नन्दा सुनन्दा की मूर्ति श्रद्धालुओं के लिए प्राण प्रतिष्ठा के साथ दर्शनों के लिए रखी जायेगी।
कदली बृक्ष आगमन पर हजारों लोगों ने माँ के जयकारों के साथ नगर परिक्रमा करने के बाद नैना देवी मंदिर में रखा गया। जहां से कदली बृक्ष से ही मां नन्दा सुनंदा मूर्ति का निर्माण किया जायेगा।
इस अवसर पर सचिव मुख्यमंत्री उत्तराखंड / कुमाऊँ मंडल आयुक्त दीपक रावत नैनीताल ने श्री माँ नैना देवी मंदिर में पहुंच कर कदली वृक्ष की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की।
साथ ही मेले का जायजा लिया।
कहा कि मेले की व्यवस्था साल दर साल बेहतर हो रही हैं।
नंदा महोत्सव पर नैनीताल नगर का माहौल अद्धभुत और दर्शनीय होता है।
साथ ही इसको मानस खंड से भी जोड़ा गया हैं। नगर को बेहतर बनाने के कई विकास कार्य भी किए जाने हैं।
जिसके अंतर्गत पार्किंग व्यवस्था , ड्रेनेज़, कूड़ा निस्तारण आदि पर भी बेहतर कार्य किया जाना है।जिसके लिए जिला प्रशासन अपने स्तर से कार्य कर रहा है।उन्होंने महोत्सव को बेहतर और भव्य बनाने के लिए लोगों से सहयोग करने की अपील की।

Related posts

भिलंगना ब्लॉक के इस रा०ई०का० में एक दिवसीय आपदा संबंधी/त्वरित राहत-बचाव कार्य एवं जगरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA), टिहरी गढ़वाल द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

khabargangakinareki

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को परेड ग्राउंड देहरादून में दशहरा मोहत्सव कार्यक्रम में किया प्रतिभाग । मुख्यमंत्री ने हजारों की संख्या में मौजूद लोगों का अभिनंदन करते हुए दी दशहरे की शुभकामनाएं।

khabargangakinareki

जिलाधिकारी ने जन्दरवाली-जमोलना पहुंचकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश।

khabargangakinareki

Leave a Comment