Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालविशेष कवरस्टोरी

नैनीताल जनपद के भीमताल झील में लाइफ जैकेट उतार बीयर पी रहे 04 पर्यटकों के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट में कार्यवाही।

स्थान। नैनीताल

नैनीताल जनपद के भीमताल झील में लाइफ जैकेट उतार बीयर पी रहे 04 पर्यटकों के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट में कार्यवाही।

रिपोर्ट। ललित जोशी

सरोवर नगरी नैनीताल से लगभग 22 किलोमीटर दूर भीमताल पर्यटक स्थल पर मौज मस्ती कर झील में कुछ पर्यटकों ने पैडल बोट चलाते समय झील में अपनी लाइफ जैकेट उतारकर बीयर पी रहे हैं।
जिस पर पुलिस द्वारा तत्काल पर्यटकों को झील से निकलवाकर थाना भीमताल में लाया गया।

तत्पश्चात पुलिस द्वारा पर्यटकों का 81 पुलिस एक्ट में चालान किया गया और उन सभी पर्यटकों को भविष्य हेतु हिदायत दी गई।

ये पर्यटक राजस्थान के बताए जा रहे हैं जिसमें रामकेश पुत्र रघुनाध निवासी प्रताप नगर सेक्टर 22 तहसील सांगानेर थाना प्रतापनगर जिला जयपुर राजस्थान।

कमलेश कुमार पुत्र लाला राम निवासी ग्राम खोघाटी पो० बैनाडा तहसील बस्सी थाना कनोता जिला जयपुर राजस्थान।

विशाल पुत्र रामलाल निवासी उपरोक
मुकेश कुमार पुत्र गणेश नारायण निवासी उपरोक्त।

पुलिस प्रशासन ने सभी पर्यटकों से अपील की गई है कि पर्यटन स्थलों में प्रवास और भ्रमण के दौरान कृपया पर्यटन स्थलों व स्थानीय क्षेत्र की मर्यादा बनाए रखें एवं अनुशासित रहें।

अनाधिकृत रूप से कानून हाथ में लेकर नियमों का उल्लंघन न करें अन्यथा वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Related posts

ब्रेकिंग:-मुख्यमंत्री ने टिहरी झील में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप “टिहरी वॉटर स्पोर्ट्स कप” का किया उद्घाटन ।

khabargangakinareki

यहां 112 पर मिथ्य सूचना देने वाला आरोपी गिरफ्तार।

khabargangakinareki

जीवन बचाने को बड़ी आंत से बना दी भोजन की नयी आहार नली – 13 महीनों से ट्यूब से भोजन ले रही थी महिला, 7 घंटे चला ऑपरेशन – एम्स के डाॅक्टरों की उपलब्धि, टीम वर्क से मिली सफलता।

Leave a Comment