Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवरस्टोरी

अपर सचिव लोक निर्माण विभाग एवं वन, उत्तराखण्ड शासन विनीत कुमार द्वारा गुरूवार को विकास खंड कीर्तिनगर के ग्राम पंचायत बागवान ग्राम और विकासखण्ड देवप्रयाग में यहाँ की गई चौपाल।

अपर सचिव लोक निर्माण विभाग एवं वन, उत्तराखण्ड शासन विनीत कुमार द्वारा गुरूवार को विकास खंड कीर्तिनगर के ग्राम पंचायत बागवान ग्राम और विकासखण्ड देवप्रयाग के तुणगी में चौपाल की गई।

इस दौरान उन्होंने ग्रामवासियों से शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति के सम्बन्ध में वार्ता की तथा योजनाओं एवं गांव का स्थलीय सत्यापन किया।

इसके साथ ही जाइका प्रोजेक्ट के अंतर्गत ग्राम पंचायत तुड़गी में निर्माणधीन ग्रोथ सेंटर का भी निरिक्षण किया l

चौपाल में क्षेत्रवासियों ने पेयजल, बंदर, सूअर एवं आवारा पशुओं की समस्या, विद्युत, सिंचाई, मनरेगा, मोटर मार्ग मुआवजा आदि की समस्याएं प्रमुखता से उठाई।

अपर सचिव ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए कई शिकायतों का मौके पर निराकरण करते हुए शेष नीतिगत मामलों को शासन स्तर पर रखते हुए निराकरण करवाने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी टिहरी मोहम्मद असलम, उपजिलाधिकारी देवप्रयाग एवं खंड विकास अधिकारी कीर्तिनगर सहित समस्त विभागों के अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related posts

एम्स ऋषिकेश में आयोजित तीसरा कॉक्रेन इंडिया कॉन्क्लेव के तहत राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर से जुटे चिकित्सा विज्ञानियों,अनुसंधानकर्ताओं, चिकित्सकों ने विभिन्न सत्रों के माध्यम से सार्वजनिक स्वास्थ्य, चिकित्सा मूल्यों व गुणवत्ता के साथ जनस्वास्थ्य की देखभाल पर किया मंथन।

khabargangakinareki

प्रत्येक सोमवार को आयोजित जनता दरबार कार्यक्रम के तहत,जनता दरबार में 68 आवेदन पत्र पंजीकृत।

khabargangakinareki

यहां जिलाधिकारी ने यात्रा व्यवस्था से जुड़े विभागों व संगठनों को शीतकालीन यात्रा पर आने वाले यात्रियों, पर्यटकों एवं स्थानीय निवासियों की सुविधा, सुगमता व सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।

khabargangakinareki

Leave a Comment