Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडदिन की कहानीनैनीतालविशेष कवरस्टोरी

जिसके पास हुनर है वह किसी भी कोने में चले जायें तो भूखा नही रह सकता। कंचन चन्दोला।

स्थान। नैनीताल।

जिसके पास हुनर है वह किसी भी कोने में चले जायें तो भूखा नही रह सकता। कंचन चन्दोला।

रिपोर्ट। ललित जोशी

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल के कुमाऊँ मंडल विकास निगम द्वारा संचालित रोप वे में कार्य रत भगवान शाह जो कि ऑपरेटर संविदा कर्मचारी थे। सेवानिवृत्त हो जाने पर कुमाऊँ मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक विजय नाथ शुक्ल कर्मचारी महासंघ के महासचिव एवं कार्यकारी अध्यक्ष कंचन चन्दोला ने श्री शाह के सेवानिवृत्त होने पर उनके दीर्घायु की कामना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष कंचन चन्दोला ने कहा यह हम कर्मचारियों का बहुत बड़ा दुर्भाग्य है इतने साल सेवा करने के बाद भी कर्मचारियों को नियमित नही किया गया अब समय आ गया है आर पार की लड़ाई का प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी निवेदन किया जाएगा। कर्मचारियों को नियमित किया जाये। उन्होंने कहा जिसके पास हुनर है वह किसी भी कोने में चले जायें तो कुछ न कुछ कार्य कर लेगा।

वहीं उन्होंने कहा इसी प्रकार से कई कर्मचारी सेवानिवृत्त होने के कगार पर है पर अभी तक वह नियमित नही हो पाए हैं।

समस्त कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने भगवान शाह के सेवानिवृत्त होने पर खुद कर्मचारी संघ आपके सुख दुख में बराबर सहयोगी बना रहेगा।

इस अवसर पर कर्मचारी संघ के सन्तोष पन्त, शिवम शर्मा, भगत सिंह, अजय अज्जू, भूपेंद्र सिंह, देवेंद्र बिष्ट हरीश पांडे, रवि पवार, भारत चन्दोला, दीपक जोशी, मोहन जोशी, बहादुर सिंह, श्री उपाध्याय, मुकुल जोशी, मुन्नी देवी, जितेन कुमार रितिक समेत दर्जनों कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts

UKPSC ने ITI प्रिंसिपल भर्ती आवेदनों के लिए संशोधन विंडो का विस्तार किया, मोबाइल नंबर और ईमेल ID को छोड़कर सभी विवरणों में बदलाव

khabargangakinareki

Uttarakhand वैश्विक निवेशक सम्मेलन ने सिल्क्यारा सुरंग संकट के दौरान प्रेरक टीम के लिए लचीले कार्यकर्ता Gabar Singh Negi और Pushkar Singh Airi को सम्मानित किया”

khabargangakinareki

महिला समूहों ने बैठकी होली में जमकर मचाई धूम

khabargangakinareki

Leave a Comment