Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकविशेष कवर

जनपद टिहरी के चार तहसीलों में राजस्व पुलिस कार्यों का परित्याग” “राजस्व ग्रामों में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने की नई व्यवस्था लागू।

टिहरी गढ़वाल, :-

“जनपद टिहरी के चार तहसीलों में राजस्व पुलिस कार्यों का परित्याग”

“राजस्व ग्रामों में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने की नई व्यवस्था लागू”

जनपद टिहरी गढ़वाल जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल द्वारा अवगत कराया गया कि पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक एवं राजस्व सेवक, जनपद टिहरी गढवाल द्वारा दिनाक 21.08.2025 से राजस्व पुलिस कार्यों का सदैव के लिए परित्याग किये जाने के उल्लेख के क्रम में जनपद टिहरी गढ़वाल में तहसील जाखणीधार, कीर्तिनगर, देवप्रयाग एंव बालगंगा के अन्तर्गत राजस्व पुलिस व्यवस्था से आच्छादित ग्रामों में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु आदेश पारित किये गए।

जनपद टिहरी गढवाल में तहसील बालगंगा, कीर्तिनगर, जाखणीधार एव देवप्रयाग के अन्तर्गत राजस्व पुलिस व्यवस्था से आच्छादित समस्त राजस्व ग्रामों में घटित होने वाली घटनाओं की सम्बन्धित नायब तहसीलदार नियमानुसार प्रथम सूचना रिर्पोट दर्ज करेगें और प्रथम सूचना रिर्पोट दर्ज करने के उपरान्त उप जिला मजिस्ट्रेट के माध्यम से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढवाल को प्रेषित करेगें,

वहीं पंजीकृत वाद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टि०ग० अग्रिम विवेचना के लिए समीपवर्ती नियमित पुलिस कोतवाली/थाना को अपने स्तर से हस्तान्तरित करेगें।

उक्त के अतिरिक्त विभिन्न न्यायालयों से प्राप्त राजस्व पुलिस क्षेत्रों से सम्बन्धित समन/वारण्ट आदि की तामीली सम्बन्धित समीपवर्ती कोतवाली / थाना एव चौकी प्रभारी के स्तर से सुनिश्चित की जायेगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल उक्तानुसार समस्त कोतवाली/थाना/चौकी प्रभारियों को अपने स्तर से कार्यवाही हेतु निर्देशित करना सुनिश्चित करेंगे।

 

Related posts

ब्रेकिंग:-पौराणिक माघ मेला (बड़ाहाट का थोलु ) 14 जनवरी से मकरसंक्रांति के महा पर्व से देवी देवताओं के सानिध्य में की जाती है शुरुवात।

khabargangakinareki

Abhay Deol और Manish Malhotra ने Nainital में ‘Bain Tikki’ की शूटिंग की, स्थानीय संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता में डूब गए।

khabargangakinareki

ब्रेकिंग:-मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से चयनित 226 अभ्यर्थियों को दिए गए नियुक्ति पत्र।

khabargangakinareki

Leave a Comment