Khabar Ganga Kinare Ki
Breaking Newsआकस्मिक समाचारउत्तराखंडटिहरी गढ़वालदिन की कहानीराजनीतिकराष्ट्रीयविशेष कवर

आपदा प्रभावित गेंवाली में स्वास्थ्य विभाग ने किया ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं टीकाकरण।

टिहरी गढ़वाल,:-

आपदा प्रभावित गेंवाली में स्वास्थ्य विभाग ने किया ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं टीकाकरण”

“भिलंगना स्वास्थ्य टीम ने आपदा प्रभावित क्षेत्रवासियों को दी स्वास्थ्य सेवाएँ”

विकासखंड भिलंगना के दूरस्थ ग्राम गेंवाली में पिछले सप्ताह अति वृष्टि के कारण आई आपदा से प्रभावित ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच हेतु जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल द्वारा निर्देश दिए गए, जिसके क्रम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सीय टीम भेजी गई।

मुख्य चिकित्साधिकारी टिहरी गढ़वाल डा. श्याम विजय ने अवगत कराया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पिलखी से स्वास्थ्य टीम को शनिवार को रवाना किया गया, मार्ग अवरुद्ध होने के कारण टीम प्रभावित क्षेत्र तक नहीं पहुँच पाई।

मार्ग सुचारु होने के उपरांत रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्राम गेंवाली पहुँचकर आपदा प्रभावित ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

इस दौरान गेंवाली में 100 से अधिक ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और आवश्यक दवाइयों निशुल्क वितरित की गयी।

साथ ही नवजात शिशुओं का टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं की जाँच की गयी जिससे गाँववासियों द्वारा ससमय स्वास्थ्य सुविधा मिलने पर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।

इसके साथ ही, ग्रामीणों को स्वच्छता, स्वच्छ पेयजल एवं मौसमी बीमारियों से बचाव संबंधी परामर्श भी प्रदान किया गया।

इस स्वास्थ्य टीम में डॉ० श्रीयांस पैनुली, डा० अनुभव कुड़ियाल, अनिल फार्मेसी अधिकारी, अर्जुन बिष्ट सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, अर्जुन पंवार नर्सिंग अधिकारी, मिनाक्षी जाखेड़ी स्वास्थ्य कार्यकर्ती, राम लाल वार्ड बॉय तथा विनोद महर सम्मिलित रहे। टीम द्वारा सभी प्रभावित ग्रामीणों को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएँ एवं परामर्श प्रदान किया गया।

 

Related posts

करोड़ों की राहत राशि प्रभावित परिवारों तक पहुंची — लखवाड़ परियोजना कार्य मिशन मोड में।

khabargangakinareki

महिला कर्मचारियों को मिली खुशखबरी, विभाग देगा मातृत्व अवकाश

khabargangakinareki

सरस मेला:-राष्ट्रीय सरस आजीविका मेला-2023 का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ सफलतापूर्वक समापन।

khabargangakinareki

Leave a Comment